लोहरदगा में 20, 24 और 27 अगस्त को ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, किन इलाकों में लगेगा जानिए...

Updated:
विज्ञापन

20, 24 और 27 अगस्त को ड्राइविंग लाइसेंस शिविर : AI Generated

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा के भंडरा प्रखंड में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है. जानिए तिथियां, आवश्यक दस्तावेज और पूरी जानकारी यहां.

विज्ञापन

लोहरदगा : जिले के विभिन्न इलाकों में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर लगाया जाना है. भंडरा़ जिला परिवहन पदाधिकारी लोहरदगा कार्यालय द्वारा संयुक्त सचिव, परिवहन विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार भंडरा प्रखंड स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप की संशोधित तिथियां घोषित कर दी गयीं हैं.

विज्ञापन

सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक कैंप

यह कैंप भंडरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आयोजित किया जायेगा. इच्छुक आवेदक अपने पंचायत की निर्धारित तिथि को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक कैंप में पहुंचकर लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं.

इन पंचायतों में लगेगी कैंप

पंचायतवार निर्धारित तिथियाें में 20 अगस्त को अकाशी, बड़गाईं और भंडरा पंचायत, 24 को भौरों, भीठा और गडरपो पंचायत तथा 27 को जमगाई, मसमानों और उदरंगी पंचायत में कैंप लगेगा. जिला परिवहन पदाधिकारी ने इच्छुक आवेदक के लिए जानकारी साझा किया कि उन्हें इस दौरान किन-किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी. जो जानकारी दी गई है उसमें आवेदकों को आधार कार्ड, पते का प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, ब्लड ग्रुप का प्रमाण देना होगा. इसके साथ ही निर्धारित शुल्क भी देना होगा.

ये भी पढ़ें: खूंटी में विश्व आदिवासी दिवस पर छात्राओं ने बिखेरा संस्कृति का रंग, संरक्षण का लिया संकल्प


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola