किस्को में दो बाइकों की भिड़ंत, चार युवक घायल

Updated:
विज्ञापन
किस्को में दो बाइकों की भिड़ंत, चार युवक घायल

किस्को में दो बाइकों की भिड़ंत, चार युवक घायल

विज्ञापन

किस्को. थाना क्षेत्र के नवाडीह मुख्य सड़क पर किस्को नदी के समीप रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में दो युवक कूडू थाना क्षेत्र के जामड़े निवासी हैं, जबकि अन्य दो जीजा-साला हैं, जिनमें एक नवाडीह फटेया टोली और दूसरा भंडरा थाना क्षेत्र के धोवाली गांव का रहने वाला है. दुर्घटना के बाद किस्को प्रखंड सांसद प्रतिनिधि दयानंद उरांव और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को किस्को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को बेहतर इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जामड़े निवासी दोनों युवक नवाडीह की ओर जा रहे थे, जबकि जीजा-साला विपरीत दिशा से किस्को की ओर आ रहे थे. तेज रफ्तार में चल रही बाइकें आमने-सामने भिड़ गयीं. टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गये और दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी. सूचना मिलते ही किस्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. वहीं, स्थानीय लोगों ने हादसे के पीछे शराब के नशे में तेज रफ्तार से बाइक चलाना मुख्य कारण बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola