ePaper

ट्रक ड्राइवर हमारे सबसे बड़े सहभागी : बीके झा

Updated at : 08 Sep 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक ड्राइवर हमारे सबसे बड़े सहभागी : बीके झा

ट्रक ड्राइवर हमारे सबसे बड़े सहभागी : बीके झा

विज्ञापन

लोहरदगा़ हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने सोमवार को लोहरदगा के पाखर माइंस में ट्रक ड्राइवरों के सम्मान में सारथी उत्सव 2025 का आयोजन किया. इस मौके पर जिले के उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद ने कहा कि माइंस के व्यापार की सबसे अहम कड़ी ट्रक ड्राइवर होते हैं. इनके योगदान को हिंडाल्को नेे उचित सम्मान दिया जो सराहनीय कार्य है. उन्होंने ट्रक ड्राइवरों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंडाल्को ने उन्हें सारथी नाम देकर उनके योगदान को एक नयी पहचान दी है और इसके लिए उन्हें अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी चाहिए. मौके पर मौजूद लोहरदगा के एसपी सादिक रिजवी ने कहा कि ट्रक ड्राइवरों को अपनी कार्यकुशलता पर और ध्यान देना चाहिए. सारथी उत्सव के आयोजन के लिए उन्होंने हिंडाल्को को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से ट्रक ड्राइवरों का मनोबल ऊंचा होता है. हिंडाल्को के माइनिंग एंड मिनिरल प्रमुख बीके झा ने कहा कि ट्रक ड्राइवर हमारे माइनिंग के लिए बेहद जरूरी हैं. इनके योगदान के बिना कंपनी अपने लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर सकती है. उन्होंने कहा कि सभी ट्रक ड्राइवर हिंडाल्को परिवार के सदस्य के जैसे हैं और उनके योगदान की जितनी प्रशंसा की जाये, उतना कम है. हिंडाल्को लॉजिस्टिक प्रमुख सुकानता दास ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम सभी ट्रक ड्राइवरों को बेहतर से बेहतर सुविधा मुहैया कराएं और उनके जीवन के स्तर को ऊंचा करें. सारथी उत्सव का उद्देश्य उनसे सीधा संवाद करना और उनके योगदान की सराहना करना है. इस मौके पर सेंटर फोर ड्राइवर रिलेशन मैनेजमेंट और हिंडाल्को द्वारा चयनित 25 ट्रक ड्राइवरों को उनके बेहतर कार्य, सुरक्षा नियमों का पालन और आचरण के लिए सम्मानित किया गया. इस मौके पर लोहरदगा की एसडीपीओ, डीटीओ और हिंडाल्को के अधिकारी तथा कर्मचारी भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola