टीएनए की परीक्षा से शिक्षण की गुणवत्ता में वृद्धि होगी

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
टीएनए की परीक्षा से शिक्षण की गुणवत्ता में वृद्धि होगी

सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित रिसोर्स कक्ष में टीचर्स नीड असेसमेंट के तहत शिक्षक शिक्षिकाओं का पांच दिवसीय आकलन परीक्षा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सेन्हा. सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित रिसोर्स कक्ष में टीचर्स नीड असेसमेंट के तहत शिक्षक शिक्षिकाओं का पांच दिवसीय आकलन परीक्षा का आयोजन किया गया. जिसमें शिक्षक शिक्षिकाओं का आकलन परीक्षा ऑनलाइन लिया गया.आयोजित आकलन परीक्षा में प्रखंड क्षेत्र के लगभग 238 शिक्षक शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिये. शिक्षक शिक्षिकाओं का कहना है कि टीएनए से न केवल उनकी व्यक्तिगत दक्षताओं में ��ृद्धि होगी.बल्कि शिक्षण की गुणवत्ता में वृद्धि होगा.जिसे छात्र-छात्रओं को सिखाने के अनुभव में भी सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करेगा. कहा कि यह आकलन शिक्षक शिक्षिकाओं की आवश्यकताओं को समझने और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराने में भी सहायक सिद्ध होगा.वहीं सेंटा एप के माध्यम द्वारा शिक्षक शिक्षिकाओं से ऑनलाइन 100 प्रश्न का असेसमेंट आकलन परीक्षा लिया गया.जिसमें असेसमेंट आकलन परीक्षा के लिए तीन घंटे का समय दिया गया था.असेसमेंट आकलन परीक्षा मुख्य रूप से प्रखंड शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी प्रकाश रंजन के नेतृत्व में किया गया तथा सेंटा एप्लीकेशन में शिक्षकों की समस्याओं को समाधान करने में बीआरपी अंबिका शरण पाण्डेय,एमआइ एस पंकज कुमार सिंह सिनी टाटा ट्रस्ट के उदित कुमार ने विस्तार पूर्वक बताया.आकलन परीक्षक में मनीष कुमार अग्रवाल,अभिषेक गौरव, बैजन्ती मिंज,महमूद आलम कृपा कुजूर समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola