युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Updated:
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

थाना क्षेत्र के मकांदू गांव निवासी लखन उरांव ने नववर्ष के मौके पर अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.

विज्ञापन

कुड़ू. थाना क्षेत्र के मकांदू गांव निवासी लखन उरांव ने नववर्ष के मौके पर अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. पुलिस ने शव को कब्जे में करते हुए पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया तथा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. बताया जाता है कि लखन उरांव नववर्ष के मौके पर अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था. गुरुवार शाम को घर लौटा तथा रात में अपने कमरे में फांसी के फंदे से झूल गया. परिजन कमरे का बंद दरवाजा खोलने के लिए आवाज दिये, लेकिन जब कुछ जवाब नहीं मिला तो कमरे का दरवाजा तोड़ कर अंदर पहुंचे ग्रामीणों को नजर पड़ते ही घर में मातम छा गया. परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से लखन उरांव को इलाज के लिए कुड़ू सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया. पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. लोहरदगा में बढ़ा ठंड का प्रकोप लोहरदगा. जिले में बीते कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. ठंडी हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. सुबह और रात के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है. ऐसे में लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं. सरकारी स्तर पर कंबलों का वितरण शुरू कर दिया गया है. इससे लोगों को थोडी राहत मिली है.स्कूल बंद होने से बच्चे भी खूश हैं.सबसे ज्यादा परेशानी दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोगों को हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola