ePaper

नया जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं की शक्ति व जनता के विश्वास पर टिका होगा : मरकाम

Updated at : 08 Sep 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
नया जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं की शक्ति व जनता के विश्वास पर टिका होगा : मरकाम

नया जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं की शक्ति व जनता के विश्वास पर टिका होगा : मरकाम

विज्ञापन

लोहरदगा़ संगठन सृजन 2025 कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुखैर भगत के नेतृत्व में राजेंद्र भवन में बैठक हुई. इस मौके पर जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर नियुक्त पर्यवेक्षक सह पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी मोहन मरकाम, महासचिव पीयूष कोरसे, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी और राजेश कुमार गुप्ता का बुके, शॉल और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया. बैठक में मोहन मरकाम ने कहा कि जिला अध्यक्ष का चयन केवल पद का चयन नहीं, बल्कि संगठन की आत्मा को मजबूत करने का अवसर है. उन्होंने स्पष्ट किया कि नया जिला अध्यक्ष किसी बड़े नेता पर आश्रित नहीं होगा, बल्कि कार्यकर्ताओं की शक्ति और जनता के विश्वास पर टिका होगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की परंपरा त्याग, सेवा और बलिदान की रही है और जिला अध्यक्ष में यही जज्बा होना चाहिए. मोहन मरकाम ने बताया कि सभी प्रखंडों में संगठन सृजन कार्यक्रम बारी-बारी से संपन्न हुआ और कार्यकर्ताओं का उत्साह अद्भुत रहा. उन्होंने 16 जिलाध्यक्ष प्रत्याशियों का नाम पैनल में आने की जानकारी दी और छह नाम दिल्ली को भेजे जाने की संभावना बतायी, साथ ही भरोसा दिलाया कि चयन पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ होगा. कांग्रेस की असली ताकत ईमानदार और निष्ठावान कार्यकर्ताओं में : पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि जिला अध्यक्ष किसी सांसद, विधायक या बड़े नेता का पॉकेट लीडर नहीं होना चाहिए, बल्कि केवल कार्यकर्ताओं और जनता की आवाज बने. उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनका सुझाव निष्पक्ष और पारदर्शी होगा और कांग्रेस की असली ताकत ईमानदार और निष्ठावान कार्यकर्ताओं में है. जिला अध्यक्ष सुखैर भगत ने पर्यवेक्षकों का अभिनंदन किया और कहा कि यह कार्यक्रम लोहरदगा कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक है. उन्होंने कार्यकर्ताओं की अनुशासित भागीदारी और समर्पण की सराहना की और भरोसा दिलाया कि कांग्रेस परिवार एकजुट होकर संगठन को और सशक्त बनायेगा. यह कार्यक्रम संगठन को नयी ऊर्जा देगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार एकजुट होकर संगठन को और सशक्त बनायेगा़ इस अवसर पर शकील अहमद, प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, सांसद प्रतिनिधि शाजिद अहमद, जगदीप भगत, जिला उपाध्यक्ष मोहन दुबे, रीना कुमारी भगत, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उराँव, महासचिव सदरुल अंसारी, सामूल अंसारी, जिला सचिव रबिंद्र सिंह खेरवार, परवेज सिद्दीकी, प्रदेश अल्पसंख्यक सचिव हाजी सिकंदर अंसारी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मोजमिल अंसारी, राजू कुरैशी, सोनू कुरैशी, दीपक महतो, संतोष महतो, बासुदेव भगत, तारिक अनवर, विरमत भगत, जिला कमेटी के सभी प्रकोष्ठ, लोहरदगा प्रखंड कमेटी, पंचायत कमेटी समेत काफी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसी और कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola