अमर शहीद वीर बुद्धू भगत का सपना जरूर साकार होगा : निशा उरांव
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 02 Feb 2026 10:54 PM
अमर शहीद वीर बुद्धू भगत का सपना जरूर साकार होगा : निशा उरांव
कुड़ू़ लरका आंदोलन के प्रणेताओं अमर शहीद हलधर–गिरधर भगत, बहन रूनिया व झुनिया, लोदरो उरांव, विश्वनाथ भगत सहित अन्य आंदोलनकारियों के शहादत दिवस पर शहीद स्थल टिको पोखरा टोली में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में काफी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए. श्रद्धांजलि समारोह में उपस्थित आयकर आयुक्त निशा उरांव ने कहा कि शहीदों की मजारों पर हर वर्ष मेले लगेंगे और वतन के लिए मिटने वालों का निशान हमेशा बाकी रहेगा. उन्होंने कहा कि जिस जांबाजी के साथ अमर शहीदों ने अंग्रेजी सेना का सामना किया, वह असाधारण साहस का उदाहरण है. अमर शहीद वीर बुद्धू भगत का सपना जरूर साकार होगा. शहीदों के अधूरे सपनों को पूरा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. जल, जंगल और जमीन की रक्षा आदिवासी समाज की पहचान : कल्याण मंत्री चमरा लिंडा के प्रतिनिधि जतरू उरांव ने कहा कि शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब जल, जंगल और जमीन को आदिवासी समाज के लिए सुरक्षित रखा जायेगा. जल, जंगल और जमीन की रक्षा आदिवासी समाज की पहचान और जिम्मेदारी रही है. कांग्रेस नेता रोहित प्रियदर्शी उरांव ने कहा कि शहीद स्थल टिको पोखरा टोली को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का सपना आज भी अधूरा है. इसे साकार करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं. उन्होंने कहा कि देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने में वीर जवानों ने अपनी जवानी कुर्बान कर दी. शोभायात्रा निकाली : इससे पूर्व पड़हा भवन से शोभायात्रा निकाली गयी. बस स्टैंड में स्थापित वीर बुद्धू भगत की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये. शहीद स्थल टिको पोखरा टोली में शहीदों के स्मारक पर पूजा-अर्चना और हवन कर श्रद्धांजलि दी गयी. आयोजन समिति की ओर से असहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया. साथ ही शहीद स्थल के समीप भूमि दान करने वालों को सम्मानित किया गया. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव, डीएलटीएस नवीन गुप्ता समाजसेवी कौशल मितल विधायक प्रतिनिधि निशिथ जयसवाल राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के सोमे उरांव, जलेश्वर उरांव,चामू उरांव, शिव शंकर उरांव, सुनील उरांव, अर्जुन उरांव, जतरू उरांव, अवधेश उरांव, बिरसा उरांव, रायमुनी उरांव, अनिल उरांव, सुनील उरांव, अमित उरांव, विश्राम उरांव, सरस्वती उरांव, झालो उरांव, प्यारी उरांव, महावीर उरांव सहित शहीद के परिजनों तथा अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










