विद्यार्थी अपने हुनर को निखारें, नौकरी खोजने की बजाय नौकरी देने वाला बनें

विद्यार्थी अपने हुनर को निखारें, नौकरी खोजने की बजाय नौकरी देने वाला बनें
लोहरदगा़ मुख्यमंत्री एक्सीलेंस नदिया हिंदू प्लस टू उच्च विद्यालय में शिक्षा परियोजना अंतर्गत व्यावसायिक शिक्षा से संबंधित स्किल कंपटीशन का आयोजन किया गया. इसमें जिले के सभी सरकारी प्लस टू स्कूलों के व्यावसायिक प्रशिक्षक व विद्यार्थी शामिल हुए और अपने-अपने कौशल का प्रदर्शन किया. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर में नंदलाल 2 उच्च विद्यालय अर्रू सेन्हा प्रथम रहा. मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, आइटी एंड आइटीइएस व टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी में प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय लोहरदगा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. एग्रीकल्चर में ब्रह्मांडीहा चट्टी, रिटेल और हेल्थ केयर में कस्तूरबा सीएम एक्सीलेंस गर्ल्स हाई स्कूल, अपैरल में प्रोजेक्ट 2 हाई स्कूल कुरु, ब्यूटी एंड वैलनेस में गांधी मेमोरियल 2 हाई स्कूल मरडीह तथा ऑटोमोटिव में प्रोजेक्ट 2 हाई स्कूल कुडू प्रथम स्थान पर रहा. मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विद्यार्थियों को अपने हुनर को निखारने और नौकरी खोजने वालों की बजाय नौकरी देने वाला बनने की प्रेरणा दी. प्रतियोगिता में जज के रूप में चिकित्सा पदाधिकारी, डीएससी, जिला कृषि पदाधिकारी अभिजीत कुमार और सपना सिंह मौजूद थे. 2 चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के तीन विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने प्रशिक्षक नाहिद नूर हसन, चंचल कुमारी और हनी मेहरा सहित अन्य विद्यार्थियों को शुभकामना दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




