लोहरदगा में विशेष वाहन जांच अभियान, 37 वाहन चालकों पर जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
लोहरदगा में विशेष वाहन जांच अभियान, 37 वाहन चालकों पर जुर्माना

लोहरदगा में विशेष वाहन जांच अभियान, 37 वाहन चालकों पर जुर्माना

विज्ञापन

लोहरदगा़ उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी जया संखी मुर्मू के नेतृत्व में शहर व आसपास के क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दुर्घटनाओं में कमी लाना था. अभियान में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक अमृतेश्वर गिरी, रोड इंजीन/एनालिस्ट कृष्ण कुमार गुप्ता, ट्रैफिक इंचार्ज सी शंकर मारी तथा सुधीर सिंह अपनी-अपनी टीमों के साथ शामिल रहे. व्यस्त चौराहों और मुख्य मार्गों पर वाहनों के दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट/ सीट बेल्ट का प्रयोग, ओवरलोडिंग और नशे में ड्राइविंग जैसे बिंदुओं पर गहन जांच की गयी. नियमों का उल्लंघन करने पर 37 वाहनों से लगभग 1,20,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया. टीम ने मौके पर ही चालकों को यातायात नियमों का पालन, गति सीमा का सम्मान और मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की हिदायत दी. डीटीओ जया संखी मुर्मू ने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की साझा जिम्मेदारी है और नियमों का पालन करके हम अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे. ताकि लोहरदगा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके और यातायात व्यवस्था और सुदृढ़ बने.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola