एसपी ने नौ पुलिस कर्मियों को किया लाइन हाजिर

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
एसपी ने नौ पुलिस कर्मियों को किया लाइन हाजिर

लोहरदगा जिला मै बालू का अवैध कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है.

विज्ञापन

लोहरदगा. लोहरदगा जिला मै बालू का अवैध कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है. एसपी हारिश बिन जमा ने खुद सड़क पर देर रात निकले, तो उन्हें भी बालू लदे अवैध टैक्टर धड़ल्ले से दौडते नजर आये. एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नौ पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. लोहरदगा में पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि बालू का अवैध परिवहन हो रहा है. सच क्या है यह देखने के लिए लोहरदगा एसपी खुद सड़क पर निकल पड़े. जो कुछ भी नजर आया, उसके बाद लोहरदगा एसपी ने बड़ी कार्रवाई कर दी है. खुद लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां ने इस मामले की पुष्टि की है. बालू के अवैध परिवहन के मामले में लोहरदगा में बड़ी कार्रवाई हुई है. लोहरदगा एसपी ने पूरे मामले की जांच करायी और खुद भी मामले की सत्यता जानने को लेकर सड़क पर निकले थे. जिसमें पाये गये तथ्यों के आधार पर एसपी ने कार्रवाई की है लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां ने बालू के अवैध परिवहन के मामले में नौ पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है. इनमें भंडरा, लोहरदगा और सेन्हा थाना के पुलिसकर्मी शामिल हैं. लोहरदगा एसपी की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है. बताया जाता है कि लोहरदगा शहर के साथ-साथ सेन्हा और भंडरा ब्लॉक में रात के समय बालू के अवैध परिवहन के मामले में लगातार मिल रही शिकायतों के बीच लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola