दुष्कर्म का आरोपी किशोर बाल सुधार गृह भेजा गया
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 23 May 2026 8:57 PM
दुष्कर्म का आरोपी किशोर बाल सुधार गृह भेजा गया
सेन्हा. थाना क्षेत्र के एक गांव में 22 मई को नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता के पिता के आवेदन पर सेन्हा थाने में कांड संख्या 67/26 दर्ज की गयी. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को निरुद्ध किया. निरुद्ध किशोर को बाल मित्र थाना कक्ष में रखने और मेडिकल जांच कराने के बाद बाल सुधार गृह, गुमला भेज दिया गया. सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई
लोहरदगा. सदर थाना परिसर में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रत्नेश मोहन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. इसमें त्योहार को शांतिपूर्ण और आपसी सद्भावना के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. थाना प्रभारी ने कहा कि कोई भी किसी दूसरे समुदाय की भावनाओं को ठेस न पहुंचाये. उन्होंने अफवाहों से बचने की सलाह देते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा और सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जायेगी. बैठक में स्थानीय लोगों ने पर्व के दौरान शहर में साफ-सफाई, निर्बाध बिजली और पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की. मौके पर अंजुमन इस्लामिया के सदर रऊफ अंसारी, लाल ओंकारनाथ सहदेव, विनोद राय, परमेश्वर साहू, प्रकाश साहू, फारूक कुरैशी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










