किसानों को दी गयी वैज्ञानिक खेती की जानकारी
Author Shailesh ambashtha
Updated:
विज्ञापन
किसानों को दी गयी वैज्ञानिक खेती की जानकारी
विज्ञापन
पेशरार. हेसाग पंचायत सभागार में प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें किसानों को खरीफ फसलों की वैज्ञानिक खेती के साथ-साथ सूखे व प्राकृतिक आपदा से निपटने के उपायों की जानकारी दी गयी. तकनीकी सहायक दिनेश चंद ने धान, मक्का, दलहन व तिलहन की उन्नत किस्मों, बीज उपचार और कीट प्रबंधन पर चर्चा की. उन्होंने कम वर्षा की स्थिति में मेड़बंदी, मल्चिंग और सूखा सहनशील बीजों के प्रयोग पर जोर देते हुए फसल बीमा योजना का लाभ लेने की सलाह दी. प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने विभागीय योजनाओं, कृषि यंत्र अनुदान और मृदा स्वास्थ्य कार्ड की जानकारी देते हुए वैज्ञानिकों पद्धति अपनाने की अपील की. मौके पर किसानों की समस्याएं सुनकर समाधान के सुझाव भी दिये गये. मौके पर प्रखंड उपप्रमुख, हेसाग की मुखिया, कृषक मित्र और काफी संख्या में प्रगतिशील किसान मौजूद थे. सौहार्दपूर्वक ढंग से बकरीद मनाने की अपील
सेन्हा. थाना परिसर में शनिवार को थाना प्रभारी नीरज झा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. इसमें 28 मई को बकरीद का पर्व शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाने पर विचार-विमर्श किया गया. थाना प्रभारी ने सभी मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज के समय की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे और शांति भंग करने के उद्देश्य से अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर उप प्रमुख पॉल पन्ना, सांसद प्रतिनिधि नंदकिशोर शुक्ला, शौकत अंसारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










