दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने रामलगन व सचिव रंजीत

दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने रामलगन व सचिव रंजीत
सेन्हा़. प्रखंड मुख्यालय स्थित मेन रोड दुर्गा मंदिर प्रांगण में 2025-26 में धूमधाम और भक्ति भाव से दुर्गा पूजा मनाने को लेकर बैठक हुई. इसमें सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया. जिसमें राम लगन महतो लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुने गये, सचिव रंजीत कुमार साहू और सह सचिव उज्ज्वल शुक्ला बनाये गये. कोषाध्यक्ष जगदीश महतो और उपाध्यक्ष अशोक महतो चुने गये. टेंट प्रभारी का दायित्व सूर्य प्रकाश शिवाजी को, साउंड प्रभारी संदीप साहू को तथा विद्युत प्रभारी विशाल महतो को सौंपा गया. वहीं, संरक्षक के रूप में जयनाथ साहू, संतोष महतो और केदारनाथ साहू का चयन किया गया. मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी पंकज महतो को दी गयी. अध्यक्ष राम लगन महतो ने कहा कि इस बार पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनायी जायेगी. सभी भक्तों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जायेगा. उन्होंने युवाओं से तैयारी में सक्रिय योगदान देने की अपील की. युवा मोमिन कॉन्फ्रेंस प्रखंड कमेटी का विस्तार, सैनुल अंसारी बने प्रखंड अध्यक्ष
कुड़ू. प्रखंड के सुंदरू में यूथ मोमिन कॉन्फ्रेंस की बैठक जिलाध्यक्ष ऐनुल अंसारी की अध्यक्षता में हुई. इसमें युवा प्रखंड कमेटी का गठन करते हुए उसका विस्तार किया गया. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष सैनुल अंसारी, उपाध्यक्ष अफरोज अंसारी, शहजाद अंसारी, समद अंसारी, सहबान अंसारी, महासचिव अनवर अंसारी, मोइन अंसारी, जुनेद अंसारी, वसीम अंसारी, सचिव अबुशमा अंसारी, अताउल अंसारी और आरिफ अंसारी समेत कई पदाधिकारी चुने गये. युवा जिलाध्यक्ष ऐनुल अंसारी ने कहा कि कमेटी के विस्तार से मोमिन कॉन्फ्रेंस और मजबूत होगी. उन्होंने कहा कि सम्मेलन को ऐतिहासिक व भव्य बनाने की जिम्मेदारी सभी लोग ईमानदारी से निभाएंगे और मोमिन समाज को जोड़ते हुए उनके मुद्दों पर काम करेंगे. गौरतलब है कि आगामी 14 सितंबर को सदर प्रखंड के नया नगर भवन में जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस के तत्वाधान में सम्मेलन आयोजित होगा, इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष सहित कई दिग्गज शामिल होंगे. मौके पर परवेज आलम, वारिश अंसारी, नसीम अंसारी, जसीम अंसारी, कुर्बान अंसारी, सहजान अंसारी, सुहेल अंसारी, इम्तियाज अंसारी, असलम खान, मोहम्मद परवेज आलम, शमशेर अंसारी, मुनेर अंसारी, मनीरुद्दीन अंसारी, वसीम अंसारी, मिन्हाज खान समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




