लोहरदगा में धूमधाम से होगा रामचरितमानस नवाह्न महायज्ञ

Updated:
विज्ञापन
लोहरदगा में धूमधाम से होगा रामचरितमानस नवाह्न महायज्ञ

लोहरदगा में धूमधाम से होगा रामचरितमानस नवाह्न महायज्ञ

विज्ञापन

लोहरदगा़ श्री रामचरितमानस नवाह्न महायज्ञ समिति की बैठक ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष राजेंद्र खत्री की अध्यक्षता में हुई. इसमें निर्णय लिया गया कि रामचरितमानस नवाह्न पाठ महायज्ञ को धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जायेगा. इसके लिए नवरात्र के प्रथम दिन 22 सितंबर को सुबह 7:30 बजे पावरगंज देवी मंडप से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जायेगी. यह यात्रा केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों, झंडे-पताकों और रथ पर सुसज्जित कलश के साथ निकाली जायेगी. सभी सनातन धर्मावलंबियों से इसमें शामिल होने की अपील की गयी है. नवरात्र में वृंदावन से प्रसिद्ध कथावाचक साध्वी श्री कुमारी शिवांजलि जी अपने पांच सहयोगियों के साथ नौ दिनों तक रात्रि प्रवचन और भक्तिमय भजनों का कार्यक्रम करेंगी. वहीं व्यास श्री इंद्र शंकर झा अपने नौ सहयोगियों के साथ संगीतमय रामचरितमानस पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बनायेंगे. बैठक का संचालन सचिव अजय मित्तल ने किया. अंत में अध्यक्ष राजेंद्र खत्री ने सभी सनातनी संगठनों और श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की. बैठक में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष लकड़ा, ओम प्रकाश सिंह, अशोक पोद्दार, मुरलीधर अग्रवाल, दीपक सर्राफ, मोहन दुबे, अजय पंकज, परमेश्वर साहू, लाल मोहन केसरी, जगन्नाथ महतो, संजय अग्रवाल, अशोक कास्यंकार, राजेश महतो, आनंद पांडे, साधन वर्मा, रुपेश चौधरी, प्रमोद प्रजापति, जय गोविंद प्रसाद, अंकित गुप्ता, पंडित मोहन दास, महेंद्र महतो, अवधेश मित्तल, मनोज दास, संजय मोदी, कुणाल चौधरी, उपेंद्र कुमार, कमलेश कुशवाहा, अतुल सर्राफ सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola