प्रचार रथ हुआ रवाना

बलदेव साहू महाविद्यालय क्रिकेट स्टेडियम के मुख्य द्वार से प्रचार वाहन की शुक्रवार को हरि झंडी दिखाकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रवाना किया
आम लोगों तक लोहरदगा क्रिकेट प्रतियोगिता की जानकारी देगा प्रचार वाहन फोटो प्रचार वाहन को रवाना करते एसोशिएशन के लोग लोहरदगा : बलदेव साहू महाविद्यालय क्रिकेट स्टेडियम के मुख्य द्वार से प्रचार वाहन की शुक्रवार को हरि झंडी दिखाकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रवाना किया .मौके पर संगठन के सचिव आलोक राय, भास्कर दास गुप्ता, डॉ शशि गुप्ता, संजय बर्मन, लालमोहन प्रसाद केशरी, कमल केशरी, उदय गुप्ता, अमित कुमार, सतीश वर्मा, दीपक देवघरिया, सोमा उरांव, हिमांशु केशरी, रोहित ओझा सहित अन्य शामिल थे. इस अवसर पर लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अलोक रॉय ने कहा कि लोहरदगा में आइपीएल की तर्ज पर होने वाली स्वर्गीय शिव प्रसाद साहू मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन निमित्त जिला के आम जनों तक प्रचार वाहन घूम घूम कर जानकारी देगा. इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष भास्कर दास गुप्ता ने कहा कि लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा ऐतिहासिक और यादगार क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होना लोहरदगा के लिए सुनहला पल होगा. बीएस कॉलेज प्राचार्य डॉ. शशि गुप्ता ने कहा की लोहरदगा में इतना बड़ा आयोजन होना बहुत यादगार रहेगा और लोहरदगा के साथ साथ अगल बगल के जिलों के लोग के साथ सभी प्रखंड में प्रचार वाहन घूमने से लोगों को क्रिकेट मैच देखने को आमंत्रित करेगा. इस अवसर पर लाल मोहन केसरी, कमल केसरी,उदय गुप्ता,सतीश वर्मा, संजय बर्मन,हसीन अख्तर, रोहित ओझा समेत अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




