प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में छूटे हुए स्कूलों का डेटा इंट्री पूर्ण कराने का निर्देश

प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में छूटे हुए स्कूलों का डेटा इंट्री पूर्ण कराने का निर्देश
लोहरदगा़ उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आइटीडीए) की समीक्षा बैठक हुई. इसमें प्री व पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, आवासीय विद्यालय और विभिन्न निर्माण योजनाओं की प्रगति जांची गयी. छात्रवृत्ति और बैंक लिंकेज पर जोर : उपायुक्त ने प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति (2025-26) के तहत किस्को और कुड़ू के प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को 15 दिनों के भीतर विद्यालयों का डेटा प्रविष्ट करने का निर्देश दिया. साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी छात्र-छात्राओं के बैंक खातों को आधार से लिंक कराया जाये. उन्होंने सत्र 2026-27 के कार्यों को भी समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा. बुनियादी ढांचा और निर्माण कार्य : संविधान की धारा 275(1) के तहत अनुमोदित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने तुईमूपाट, पेशरार और किस्को (परहेपाट) में आवासीय विद्यालयों के निर्माण कार्य को जून माह तक पूर्ण करने का लक्ष्य दिया. कुड़ू में मल्टीपर्पस सेंटर का कार्य जल्द शुरू करने और तीन आवासीय विद्यालयों (तुईमुपाट, बमनडीहा व पेशरार) में 50 बेड के छात्रावास निर्माण को प्राथमिकता दी गयी. प्रमुख निर्देश और उपस्थिति : उपायुक्त ने लंबित साइकिलों के वितरण, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के आवेदनों को नियमित रूप से भेजने और अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत आवंटन मिलते ही भुगतान के निर्देश दिये. बैठक में पीएम जनमन, धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान और सरना-मसना घेराबंदी की भी समीक्षा हुई. मौके पर आईटीडीए निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप सहित कई कार्यपालक अभियंता व पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










