अभिभावक-शिक्षक बैठक में छात्राओं की प्रगति पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन

अभिभावक-शिक्षक बैठक में छात्राओं की प्रगति पर चर्चा

विज्ञापन

सेन्हा. प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, पेशरार में विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक हुई. इसका उद्घाटन जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की, जिला शिक्षा अधीक्षक, सांसद प्रतिनिधि नंदकिशोर शुक्ला और मुखिया धनवाज उरांव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. बैठक में छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन और उनके सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गयी. अतिथियों ने बालिका शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों से विद्यालय के शैक्षणिक कार्यों में निरंतर सहयोग करने की अपील की. इस दौरान अभिभावकों ने विद्यालय की आवासीय व्यवस्था और शैक्षणिक माहौल की सराहना की. छात्राओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मौके पर दोनों विद्यालयों की वार्डन, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यालय कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया. पतराटोली शंख नदी तट पर 19 को अखंड महाकीर्तन व भंडारा

लोहरदगा. पतराटोली स्थित शंख नदी तट पर महादेव मंदिर परिसर में 19 जनवरी को भव्य पूजन, अखंड महाकीर्तन और भंडारे का आयोजन किया जायेगा. मंदिर समिति की देवंती देवी, सुमन देवी, आशा गुप्ता और राधा देवी ने बताया कि इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार पांच घंटे का अखंड कीर्तन होगा. मान्यता है कि इस मंदिर में श्रद्धापूर्वक मांगी गयी हर मुराद महादेव पूरी होती है. मंदिर समिति ने समस्त सनातनी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर पूजन, भजन और महाप्रसाद (भंडारा) ग्रहण कर पुण्य के भागी बनें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola