मेले की तैयारी जोरों पर, लोगों में खुशी

Updated:
विज्ञापन
मेले की तैयारी जोरों पर, लोगों में खुशी

कैरो प्रखंड के खरता-हनहट दक्षिणी कोयल नदी तट स्थित मनोकामना सिद्ध बाबा भोलेनाथ मंदिर में 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर पूजा-अर्चना व भव्य मेला आयोजित होगा.

विज्ञापन

कैरो. कैरो प्रखंड के खरता-हनहट दक्षिणी कोयल नदी तट स्थित मनोकामना सिद्ध बाबा भोलेनाथ मंदिर में 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर पूजा-अर्चना व भव्य मेला आयोजित होगा. आयोजक समिति मंदिर की रंग-रोगन व सफाई में जुटी है. समिति के सचिव लखन उरांव ने बताया कि सदियों से यहां पूजा व मेला होता रहा है, किंतु 2010 से इसे और भव्य रूप दिया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामग्री वितरण तथा पंचायत से लेकर राज्य स्तर के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहती है. इस बार भी श्रद्धालुओं की आस्था और क्षेत्रीय विकास पर चर्चा के साथ भव्य आयोजन होगा. पिकनिक स्पॉट में अचानक आग लगने से आफरा तफरी लोहरदगा : सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के नंदगांव पिकनिक स्पॉट पर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. जहां हजारों पेड़ लगाये गये थे, वहां आग फैलने लगी. मौके पर मौजूद सुभाष चंद्र कौशल, उनके भाई दीपेंद्र कुमार, रामचरित महतो और शिवनन्दन कुशवाहा ने हिम्मत दिखाते हुए पौधों की टहनियों से आग बुझाने का प्रयास किया. करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया और हजारों पेड़ बच गये. सुभाष चंद्र कौशल ने कहा कि यदि जीवन में पेड़ नहीं लगा सकते तो जलते हुए पेड़ को बचा दीजिये, यही जीवन को सार्थक बनाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola