ट्रेनिंग प्राप्त कर आमजनों के हित में कार्य करें पीएलवी : पीडीजे

Updated:
विज्ञापन
ट्रेनिंग प्राप्त कर आमजनों के हित में कार्य करें पीएलवी : पीडीजे

ट्रेनिंग प्राप्त कर आमजनों के हित में कार्य करें पीएलवी : पीडीजे

विज्ञापन

लोहरदगा़ जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) लोहरदगा और ग्राम नियोजन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में 12 नवंबर को व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित सभा कक्ष में अर्ध कानूनी स्वयंसेवकों (पीएलवी) को भूमि साक्षरता विषय पर मॉड्यूल-2 के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा राजकमल मिश्रा, डालसा सचिव राजेश कुमार और ग्राम नियोजन केंद्र के इश्तेयाक अहमद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. पीडीजे मिश्रा ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य पीएलवी को सशक्त बनाना है ताकि वे ग्रामीणों को जमीन से संबंधित अधिकारों और कानूनी प्रक्रियाओं की सही जानकारी दे सकें. कई बार अज्ञानता के कारण लोग जमीन विवादों में फंस जाते हैं, इसलिए लोगों को जागरूक करना जरूरी है. ग्राम नियोजन केंद्र के इश्तेयाक अहमद ने कम्युनिकेशन स्किल के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने जमीन के प्राथमिक दस्तावेज, दाखिल-खारिज, रजिस्ट्री प्रक्रिया, सीएनटी-एसपीटी एक्ट, पेशा कानून, भूमि रूपांतरण, बंदोबस्ती, मुआवजा प्रक्रिया व झारभूमि पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जानकारी प्राप्त करने के तरीकों पर विस्तार से बताया. डालसा सचिव राजेश कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सभी पीएलवी अपने क्षेत्र में लोगों को जमीन से संबंधित जानकारी देंगे और अंचल थाना दिवस जैसे शिविरों में भी सहयोग करेंगे. एलएडीसीएस डिप्टी चीफ उमेश कुमार ने भी जमीन से संबंधी कई विषयों पर जानकारी साझा की. प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया. प्रशिक्षण के उपरांत पीएलवी के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. मौके पर पुन्नू देवी, रवि कुमार, मीना कुमारी, इजहार अहमद, जितेंद्र राम, छाया देवी, निशा कुमारी, देवमणि कुमारी, सारू कुंवर गोप सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola