वीर बुधु भगत जयंती 17 फरवरी को, मैंना बगीचा में लगेगा जतरा सह विकास मेला
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 02 Feb 2026 11:00 PM
वीर बुधु भगत जयंती 17 फरवरी को, मैंना बगीचा में लगेगा जतरा सह विकास मेला
लोहरदगा़ लरका आंदोलन के प्रणेता अमर शहीद वीर बुधु भगत की जयंती हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य रूप से मनाने को लेकर नव युवक सरना समिति नदिया और आयोजन समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता सुधीर टोप्पो ने की. बैठक में लोहरदगा लोकसभा सांसद सह आयोजन समिति के संरक्षक सुखदेव भगत उपस्थित रहे. उन्होंने तैयारियों का जायजा लेते हुए आयोजन समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. बैठक में निर्णय लिया गया कि वीर बुधु भगत की जयंती 17 फरवरी को मैंना बगीचा, लोहरदगा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाये जायेगी. जयंती पर जतरा सह विकास मेला का आयोजन किया जायेगा. इस मेले में झारखंड सरकार के प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, प्रशासनिक पदाधिकारी, गणमान्य अतिथि, पाहन-पूजार और समाज के अगुवा शामिल होंगे. आयोजन के दौरान पारंपरिक गाजे-बाजे के साथ खोड़हा दलों की सहभागिता रहेगी. आयोजन समिति की ओर से खोड़हा दलों को झंडा देकर सम्मानित किया जाये लगाये जायेंगे, जहां जिले के विकास कार्यों की झलक दिखायी जायेगी और परिसंपत्तियों का वितरण भी किया जायेगा. गौरतलब है कि वर्ष 2006 में तत्कालीन विधायक सुखदेव भगत के प्रयास से मैंना बगीचा में वीर बुधु भगत की प्रतिमा स्थापित की गयी थी. तभी से उनके नेतृत्व में जतरा सह विकास मेला का आयोजन होता आ रहा है. इस मौके पर सदस्यों ने हजारों की संख्या में लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर अमर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की. बैठक में अभिनव सिद्धार्थ, मनोज सोन तिर्की, मनोज भगत, सुरेंद्र लोहारा, विनोद उरांव, अनिल उरांव, सुनील उरांव, संदीप उरांव, गौरव कुजूर, विनय उरांव, फागू भगत, आलोक कुमार साहू, साजिद अहमद, चंगू सहित कई सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










