ePaper

यहां सिर्फ बॉल नहीं, युवाओं के सपने भी भरेंगे उड़ान : सांसद सुखदेव भगत

Updated at : 01 Nov 2025 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
यहां सिर्फ बॉल नहीं, युवाओं के सपने भी भरेंगे उड़ान : सांसद सुखदेव भगत

यहां सिर्फ बॉल नहीं, युवाओं के सपने भी भरेंगे उड़ान : सांसद सुखदेव भगत

विज्ञापन

लोहरदगा़ लोहरदगा का माहौल अब खेल के जुनून से सराबोर है. आगामी तीन नवंबर से शुरू होने वाली लोहरदगा प्रीमियर लीग एलपीएल को लेकर तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है. सांसद सह जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष सुखदेव भगत ने फुटबॉल ग्राउंड का निरीक्षण किया और आयोजन समिति को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. सांसद ने कहा कि लोहरदगा प्रीमियर लीग केवल एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों की उड़ान है. यहां सिर्फ बॉल नहीं, उम्मीदें और हौसले भी हवा में तैरेंगे. उन्होंने कहा कि एलपीएल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने का अवसर देगा, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का सुनहरा मौका मिलेगा. उन्होंने इसे लोहरदगा की खेल संस्कृति के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया और कहा कि आयोजन भव्य और यादगार होगा .कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सांसद ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि इस आयोजन से जिले के हर गांव और मोहल्ले में खेल के प्रति नयी ऊर्जा जागेगी. खिलाड़ी अपनी पहचान बनाने को तैयार : लोहरदगा प्रीमियर लीग के संयोजक अभिनव सिद्धार्थ भगत ने कहा कि यह टूर्नामेंट खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर है़ युवाओं के लिए केवल मैदान में खेलने का अवसर नहीं, बल्कि अपने अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास को दिखाने का मंच है. इस आयोजन से पूरा जिला उत्साह में है और हर खिलाड़ी अपनी पहचान बनाने को तैयार है. मौके पर कुणाल अभिषेक, अनिरुद्ध चौबे, एस सुजाउद्दीन राजा, महताब आलम आयोजन समिति के पदाधिकारी, सदस्यगण, फुटबॉल प्रेमी और काफी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola