अंजुमन इस्लामिया के नवनिर्वाचित पदधारियों ने शपथ ली

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
अंजुमन इस्लामिया के नवनिर्वाचित पदधारियों ने शपथ ली

प्रखंड मुख्यालय में जुमा नमाज के बाद अंजुमन इस्लामिया कैरो के नवनिर्वाचित पदधारियों का शपथ ग्रहण सह पगड़ीपोशी कार्यक्रम का आयोजन चुनाव कमेटी के अध्यक्ष अलीरजा अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी.

विज्ञापन

कैरो. प्रखंड मुख्यालय में जुमा नमाज के बाद अंजुमन इस्लामिया कैरो के नवनिर्वाचित पदधारियों का शपथ ग्रहण सह पगड़ीपोशी कार्यक्रम का आयोजन चुनाव कमेटी के अध्यक्ष अलीरजा अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. कार्यक्रम का आयोजन कैरो मस्जिद के इमाम व खतीब कारी नौशाद ने कुरआन के आयतों के साथ किया. इसके बाद प्रखंड अंजुमन कैरो के पदाधिकारियों ने अंजुमन इस्लामिया कैरो के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों सदर इम्तियाज अंसारी, सेक्रेटरी-मुस्लिम अंसारी, खजांची-सादाब अंसारी को माला पहना कर व पगड़ीपोशी कर सम्मानित किया. मौके पर प्रखंड अंजुमन के सदर जमील अंसारी, सेक्रेटरी समीद अंसारी, नायब सदर मजेबुल अंसारी ने अपने संबोधन में अंजुमन के कार्यों एवं दायित्वों पर विस्तृत चर्चा की. सभी ने कहा कि समाज के आगे बढ़ाने में अंजुमन की बड़ी भुमिका होती है. अंजुमन सशक्त होगा तो गांव से नशाखोरी, दहेजप्रथा, आपसी झगड़े खत्म होने में देर न लगेगी. मौके पर कैरो जामा मस्जिद के मौलाना नुरूल हसन ने सभी नये पदाधिकारियों को शपथ दिलायी और दुआ करायी. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मोबारक हुसैन व धन्यवाद ज्ञापन शकील अंसारी ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola