ePaper

नवल किशोर अग्रवाल तीसरी बार बने एकल अभियान के अध्यक्ष

Updated at : 24 Jan 2026 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
नवल किशोर अग्रवाल तीसरी बार बने एकल अभियान के अध्यक्ष

नवल किशोर अग्रवाल तीसरी बार बने एकल अभियान के अध्यक्ष

विज्ञापन

लोहरदगा़ स्थानीय अग्रसेन भवन के प्रांतीय प्रांगण में शनिवार को एकल अभियान भाग लोहरदगा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथियों ने भारत माता तथा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर किया. बैठक में सांगठनिक विस्तार करते हुए प्रांतीय संभाग अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने नवल किशोर अग्रवाल को तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया. उनके मनोनयन पर उपस्थित सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी. नयी कार्यकारिणी की हुई घोषणा : बैठक के दौरान लोहरदगा भाग के मुख्य दायित्व प्रभारियों की भी घोषणा की गयी. इसमें संरक्षक दीपक सर्राफ, उपाध्यक्ष डॉ पतंजलि केसरी, नवीन शरण, सचिव दीपक कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष किशोर कुमार बंका, प्राथमिक शिक्षा अध्यक्ष कमल अग्रवाल, सचिव सचिन मित्तल, आरोग्य शिक्षा अध्यक्ष डॉ कुमुद अग्रवाल, सचिव दिनेश प्रसाद साहू, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कसेरा, ग्राम विकास अध्यक्ष सागर वर्मा, जागरण शिक्षा अध्यक्ष उत्तम कुमार अग्रवाल, संस्कार शिक्षा अध्यक्ष मनीष कुमार राजगढ़िया, उपाध्यक्ष जय गोविंद प्रसाद, सचिव प्रमोद कुमार अग्रवाल, युवा प्रभारी अध्यक्ष शशांक बर्मन, सचिव सचिन सिंह, कार्यक्रम वनभाग अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल एवं कार्यकारिणी में वीरेंद्र गुप्ता, प्रणीत सिंह,सरोज कुमार अमीर चंद्र अग्रवाल, चौधरी जी, केशव महतो आदि को रखा गया. इसके अलावा महिला समिति में रीता अग्रवाल, संगीता मित्तल, कनक लता, लक्ष्मी अग्रवाल, रीना अग्रवाल, नीति अग्रवाल, अभियान प्रमुख अखिलेश सिंह, रंजीत यादव, भीम यादव, रोहित प्रसाद, श्याम बिहारी आदि को रखा गया. 37 वर्षों से नि:शुल्क शिक्षा का संकल्प : नवनियुक्त अध्यक्ष नवल किशोर अग्रवाल ने आभार जताते हुए कहा कि एकल अभियान विगत 37 वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में 10 वर्ष तक के बच्चों को व्यवहारिक और संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान कर रहा है. उन्होंने बताया कि लोहरदगा भाग के अंतर्गत लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, लातेहार, डालटनगंज और गढ़वा जैसे छह आंचल आते हैं, जहां वर्तमान में 1589 एकल विद्यालय संचालित हैं. इन विद्यालयों में बच्चों को सभी पठन सामग्रियां नि:शुल्क उपलब्ध करायी जाती हैं समन्वय से होगा सर्वांगीण विकास : संरक्षक दीपक सर्राफ और सचिव दीपक कुमार अग्रवाल ने बताया कि एकल अभियान के पांचों विषयों का संचालन केंद्रीय टोली से लेकर संच समिति तक आपसी समन्वय से किया जाता है. ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा देना संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता है. बैठक में एकल अभियान के पांडे जी और संगीता मित्तल ने भी अपने विचार रखे और लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की. बैठक में धनंजय अग्रवाल, अतुल कुमार सर्राफ, उदय प्रसाद सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola