ePaper

महाधिवेशन में नागपुरी कलाकारों ने बांधा समा

Updated at : 08 May 2025 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
महाधिवेशन में नागपुरी कलाकारों ने बांधा समा

राज्यकीय मध्य विद्यालय किस्को मैदान में छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन के महाधिवेशन में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

किस्को लोहरदगा. राज्यकीय मध्य विद्यालय किस्को मैदान में छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन के महाधिवेशन में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में मशहूर नागपुरी गायक नितेश कच्छप, पवन रॉय,सुमन गुप्ता, चिंता देवी, बसीर अंसारी, कयूम अब्बास, सुहानी उरांव के द्वारा एक से बढ़कर एक गीत संगीत प्रस्तुत किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ सुहानी उरांव ने कूड़ुख़ गीत से किया, जिसके बाद कयूम अब्बास के गानों ने लोगों को झूमने को मजबूर किया. वहीं चिंता देवी, नितेश कच्छप, पवन रॉय, सुमन गुप्ता के गानों पर लोग थिरकते नजर आये. महुआ रे, सोना झारखंड,कौन कलर की साड़ी पहनी हो,थार में घुमाबू व अन्य नागपुरी गानों पर लोग झूमते नजर आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola