एसआइ के निधन पर सांसद संवेदना प्रकट की

सांसद सुखदेव भगत ने दुमका में एसआइ हेमंत भगत के आकस्मिक निधन पर उनके पैतृक गांव पोढ़ा तरिगन टोली भंडरा पहुंच कर श्रद्धांजलि देते हुए गहरी संवेदना प्रकट की
लोहरदगा. सांसद सुखदेव भगत ने दुमका में एसआइ हेमंत भगत के आकस्मिक निधन पर उनके पैतृक गांव पोढ़ा तरिगन टोली भंडरा पहुंच कर श्रद्धांजलि देते हुए गहरी संवेदना प्रकट की और कहा कि हेमंत भगत काफी मिलनसार व्यक्ति थे. उन्होंने शोकाकुल परिवार से मिलकर कहा हेमंत भगत का आकस्मिक चले जाना बहुत ही दुखदाई है. विदित हो कि हेमंत भगत का पिछले दिन दुमका में रोड एक्सीडेंट में मृत्यु हो गयी थी. उनके अंतिम संस्कार में सांसद सुखदेव भगत, पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी, फूलदेव उरांव, राधेश्याम साहू, संजय उरांव, तपेश्वर लोहरा, दिनेश उरांव, राजेश साहू, सुमित उरांव, राजू उरांव, बुद्धेश्वर भगत, सोहराय भगत, करमचंद भगत, प्रेमचंद उरांव, विश्वनाथ भगत, भीखु उरांव आदि उपस्थित हुए.
उपायुक्त ने की खनन टास्क फोर्स की बैठक
लोहरदगा.उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में हुई. बैठक में गत बैठक में दिये गये निर्देशों की समीक्षा की गयी .बैठक में विगत एक माह में लोहरदगा जिला अंतर्गत खनिजों के अवैध खनन, परिवहन, भंडारण आदि के मामले में की गयी कार्रवाई, जिसमें वाहनों की जब्ती व आर्थिक दंड शामिल हैं, की विस्तृत समीक्षा की गयी और उक्त संबंधित मामलों में नियमित कार्रवाई का निर्देश दिया गया. जिला में बालू के अवैध खनन, भंडारण व उठाव पर भी सभी अंचल अधिकारियों को नियमित कार्रवाई का निर्देश दिया गया. हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को पूर्व में दिये गये निदेशों का पालन करने का निदेश दिया गया. बैठक में पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, सहायक खनन पदाधिकारी राजा राम प्रसाद, सभी अंचल अधिकारी व अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




