मंईयां सम्मान की राशि का हो सही इस्तेमाल करें : सुखदेव भगत

Updated:
विज्ञापन
मंईयां सम्मान की राशि का हो सही इस्तेमाल करें : सुखदेव भगत

मंईयां सम्मान की राशि का हो सही इस्तेमाल करें : सुखदेव भगत

विज्ञापन

लोहरदगा- कुड़ू़ झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर लोहरदगा जिले में विभिन्न आवास योजनाओं के 1045 लाभुकों को उनके नये घरों की सौगात दी गयी. कुड़ू प्रखंड के नवाटोली गांव में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत, विधायक डॉ रामेश्वर उरांव और उपायुक्त डॉ ताराचंद ने संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना के लाभुकों का सांकेतिक गृह प्रवेश कराया. इस दौरान अबुआ आवास योजना की लाभुक अनिता उरांव, प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभुक रामी उरांव और मंगला उरांव को नये घर की चाबी सौंपी गयी. जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 127, अबुआ आवास योजना के 892, पीएम जनमन के 21 और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के पांच लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया. इसके अलावा पूरे जिले में 323 स्थानों पर ग्राम संकल्प सभा का आयोजन हुआ. डायन प्रथा जैसी कुरीतियों को खत्म करें : सांसद सुखदेव भगत ने लोगों से अपील की कि वे गांवों में आपसी एकजुटता बनाये रखें और डायन प्रथा जैसी कुरीतियों को खत्म करें. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि का सदुपयोग बच्चों की पढ़ाई और व्यवसाय में करें. उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता अपनाने, नशा त्यागने और खुले में शौच से बचने की अपील की. उन्होंने कहा कि आज सरकार गरीबों को घर बनाने में आर्थिक सहयोग दे रही है, जो पहले संभव नहीं था. इसलिए इस सुविधा का जिम्मेदारी से उपयोग करें. सरकार जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक लाभान्वित करती है : विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि आवास योजना व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करती है. इसे संभालकर रखें, साफ-सफाई बनाये रखें और जरूरत पड़ने पर मरम्मत कराते रहें. उन्होंने कहा कि सरकार व्यक्ति के जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक हर चरण में कई योजनाओं से लाभान्वित करती है जैसे आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषक आहार, जनवितरण प्रणाली से खाद्यान्न, छात्रवृत्ति, साइकिल योजना, किशोरी समृद्धि योजना, कन्यादान योजना, मातृत्व वंदना योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, धोती-साड़ी वितरण, मंईयां सम्मान योजना और सर्वजन पेंशन योजना आदि. राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी की अपील : उपायुक्त डॉ ताराचंद ने बताया कि वर्ष 2016 से अब तक जिले में 38,430 लोगों को विभिन्न आवास योजनाओं का लाभ दिया गया है. नये पात्र लाभुकों का भी सर्वे कर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर सरकार की यह उपलब्धि जनकल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक है. उन्होंने लोगों से राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी की अपील की. कहा, हम सभी को मिलकर राज्य को आगे बढ़ाना है, एक बेहतर माहौल तैयार करना है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत प्रत्येक लाभुक महिला को 2500 रुपये प्रतिमाह दिये जा रहे हैं, जिसका उपयोग वे बच्चों की पढ़ाई या स्वरोजगार में करें. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, कुड़ू अंचल अधिकारी संतोष उरांव, सांसद के निजी सचिव आलोक साहू, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, जिला परिषद सदस्य गंगोत्री देवी, मुखिया सुषमा देवी, प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला समन्वयक केके गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola