लोहरदगा में टला बड़ा विवाद: अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन ने खुलवाया रास्ता, आपसी सहमति से हुआ दाह-संस्कार
Published by : Sameer Oraon Updated At : 12 Feb 2026 9:34 PM
बैठक कर ग्रामीणों को समझाते सीओ और थाना प्रभारी
Lohardaga News: लोहरदगा के सेन्हा में अंतिम संस्कार के रास्ते को लेकर दो समुदायों के बीच उपजा विवाद प्रशासन के हस्तक्षेप से सुलझ गया. आपसी सहमति के बाद कोयल नदी तट पर दाह-संस्कार संपन्न हुआ.
Lohardaga News, लोहरदगा : लोहरदगा स्थित सेन्हा थाना क्षेत्र के सेरेंगहातु पंचायत अंतर्गत कोयल नदी तट पर शव के अंतिम संस्कार को लेकर दो समुदायों के बीच उत्पन्न रास्ता विवाद गुरुवार को प्रशासन की सक्रियता से टल गया. प्रशासन की मौजूदगी में ग्रामीणों ने आपसी सहमति जतायी, इसके बाद मृतका का अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार, सीठियो ग्राम निवासी स्वर्गीय इंदुरु साहू की 80 वर्षीय पत्नी दौलत देवी का गुरुवार को निधन हो गया था. दाह संस्कार के लिए कोयल नदी जाने वाले रास्ते को लेकर सेरेंगहातु के ग्रामीणों के साथ विवाद की स्थिति बन गयी. सूचना मिलते ही सीओ पंकज कुमार भगत और थाना प्रभारी नीरज झा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने दोनों पक्षों को आपसी सौहार्द और मानवीय मूल्यों का हवाला देते हुए समझाया, जिस पर ग्रामीण सहमत हुए और शव यात्रा को रास्ता दिया गया.
Also Read: कोयला कारोबारियों के घर फायरिंग पर DIG सख्त: रामगढ़ SP को SIT गठन का निर्देश, अपराधियों की खैर नहीं
भविष्य के लिए बनेगी ठोस रणनीति
सीओ और थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सीठियो ग्राम वासियों को दाह संस्कार में होने वाली समस्या का स्थायी समाधान निकाला जायेगा. इसके लिए दोनों गांवों के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक कर रास्ता विवाद को हमेशा के लिए सुलझाया जायेगा. पुलिस ने स्पष्ट किया कि गांव का माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. मौके पर दोनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.
Also Read: बाबा और पार्वती मंदिर के शिखर से खुलेंगे पंचशूल, महाशिवरात्रि की तैयारी जोरों पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










