इंटर कॉलेज लोहरदगा के उत्कृष्ट छात्र-छात्रा सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

इंटर कॉलेज लोहरदगा के उत्कृष्ट छात्र-छात्रा सम्मानित

विज्ञापन

लोहरदगा़ जिला स्थापना दिवस पर समाहरणालय मैदान लोहरदगा में कार्यक्रम आयोजित कर जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. इसी क्रम में मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लोहरदगा के प्रतिभाशाली विद्यार्थी भैया अमित उरांव एवं बहन नुसरत जहां को सम्मानित किया गया. भैया अमित उरांव ने 12वीं कला संकाय में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया. वहीं बहन नुसरत जहां ने 12वीं कला संकाय में जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया. कार्यक्रम में लोहरदगा की जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दोनों प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया. महाविद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदी ने दोनों भैया-बहनों को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रेरित किया.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola