वाहन जांच अभियान में एक दर्जन वाहन जब्त
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 18 May 2026 7:58 PM
वाहन जांच अभियान में एक दर्जन वाहन जब्त
कुड़ू. जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को कुड़ू थाना के समीप शहरी क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. थाना प्रभारी अजीत कुमार के मार्गदर्शन और सअनि अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने लगभग तीन दर्जन दोपहिया वाहनों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन पेपर समेत अन्य कागजातों की जांच की. अभियान के दौरान बगैर हेलमेट बाइक चलाने वाले एक दर्जन वाहनों को जब्त किया गया, जिनका ऑनलाइन चालान काटा जा रहा है. थाना प्रभारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान चलाया गया है. उन्होंने चेतावनी दी कि कुड़ू थाना के समीप यह जांच लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
लोहरदगा. नालसा व झालसा के निर्देश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राज कमल मिश्रा व सचिव मनोरंजन कुमार के मार्गदर्शन में किस्को के उच्च विद्यालय जामुन टोली बगड़ू में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में पीएलबी निशा कुमारी, कलिंदर उरांव एवं शाहिद हुसैन ने बच्चों को नि:शुल्क विधिक सेवा, एलइडी वैन, बाल विवाह, बाल श्रम, डायन प्रथा और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया. इसके अलावा भूमि साक्षरता, मोटर दुर्घटना, सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं और मानव-वन्यजीव द्वंद्व से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी. मौके पर नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के उपयोग के बारे में बताया गया. शिविर में स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बच्चे मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










