लोहरदगा: कुड़ू में हाथियों का कहर, तोड़े कई घर  

Updated:
विज्ञापन
elephant attack

गांव में हाथी सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Lohardaga News: कुड़ू में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. बुधवार देर रात हाथियों के झुंड ने एक बार फिर क्षेत्र में भारी नुकसान पहुंचाया. नावाटोली और बरवाटोली गांवों में कई मकानों को निशाना बनाते हुए तबाही मचाई. इस मामले में वन विभाग को सुचना दी गई है. वन विभाग हाथियों की आवाजाही पर नजर रख रहा है.

विज्ञापन

कुड़ू से अमित कुमार राज की रिपोर्ट 

Lohardaga News: झारखंड के लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र में हाथियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाथियों के झुंड ने थाना क्षेत्र के नावाटोली में चार और कुड़ू से सटे चंदवा थाना क्षेत्र के बरवाटोली में एक मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया. मकान में रखे खाने की चीजों को नष्ट कर दिया साथ ही कमरे में रखा पलंग, चौकी, गोदरेज और अन्य सामान को तोड़-फोड़ दिया. 

गांव में मची अफरा-तफरी 

बरवाटोली में आधी रात को हाथियों के झुंड के द्वारा अचानक मकान में हमला करने के बाद अफरा-तफरी मच गई और मकान में मौजूद मां और बेटी किसी तरह जान बचाकर भागे. हाथियों का झुंड लगभग एक घंटे तक मकान को घेरे रहा. पिछले महीने भी इसी मकान पर हाथियों के झुंड ने हमला किया था और भागने के दौरान एक लड़की गिरकर घायल हो गई थी.

नावाटोली के बाद बरवाटोली पहुंचा हाथियों का झुंड 

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर रात लगभग 11 बजे हाथियों का झुंड कुड़ू के नावाटोली गांव पहुंचा. गांव में पहुंचते ही हाथियों के झुंड ने मकानों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया. हाथियों के झुंड ने नावाटोली गांव में अल्बिस मिंज, बुलदेब उरांव और दो अन्य मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया. किसी तरह दो परिवार ने मकान से भागकर जान बचाया और शोर मचाया. शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे और हाथियों को खदेड़ा. नावाटोली के बाद हाथियों का झुंड बरवाटोली पहुंचा और संगीता देवी के मकान पर हमला कर दिया. हाथियों के हमले से मां और बेटी डर गईं. किसी तरह दरवाजा खोलकर दोनों भागी. इसके बाद ग्रामीणों को जानकारी दी. जबतक गांव के लोग पहुंचे हाथियों के झुंड ने मकान को तीनों तरफ तोड़ से दिया. 

इसे भी पढ़ें: तन्नु कुमारी ने बुढ़मू का नाम किया रोशन, बिना ट्यूशन के इंटर साइंस में लहराया परचम

इसे भी पढ़ें: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने उग्रवाद प्रभावित चेतमा पुलिस पिकेट का किया दौरा, जवानों का बढ़ाया हौसला

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola