शिक्षक दिवस के बहाने स्कूल में शराब पार्टी, ग्रामीणों ने किया विरोध

Updated:
विज्ञापन
शिक्षक दिवस के बहाने स्कूल में शराब पार्टी, ग्रामीणों ने किया विरोध

शिक्षक दिवस के बहाने स्कूल में शराब पार्टी, ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन

किस्को़ किस्को प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अरेया स्थित राजकीय कृत उर्दू उच्च विद्यालय चरहू से शिक्षा को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है. रविवार की देर रात शिक्षक दिवस मनाने के नाम पर चंदा इकट्ठा कर स्कूल में शराब पार्टी आयोजित की जा रही थी. ग्रामीणों ने छापेमारी कर आधा दर्जन से अधिक विद्यार्थियों को शराब पीते हुए पकड़ लिया. इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया. सोमवार को ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. इस मौके पर स्थानीय मुखिया यशोदा उरांव की उपस्थिति में एसएमसी के पदाधिकारी एवं ग्रामीणों ने स्कूल प्रशासन को चेताया कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही न हो. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिक्षक दिवस मनाने के नाम पर बच्चों से पैसा वसूल कर शराब पार्टी करना पूरी तरह से गलत और अनुचित है. स्कूल के क्लासरूम में शराब पार्टी किये जाने को लेकर ग्रामीणों ने प्रिंसिपल भिखराम भगत के खिलाफ सख्त कार्रवाई और तबादले की मांग की. मामले पर उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि पूरी जांच करायी जायेगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. अधिकारियों ने यह भी कहा कि शिक्षा संस्थानों को बच्चों के हित में सुरक्षित और अनुशासित बनाये रखना प्राथमिक जिम्मेदारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola