देवदरिया को हराकर लमकी टांड़ खड़िया बनी विजेता

देवदरिया को हराकर लमकी टांड़ खड़िया बनी विजेता
किस्को. किस्को प्रखंड क्षेत्र के देवदरिया में दो दिवसीय बालिका वर्ग फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन पंचायत के उपमुखिया आशीष प्रसाद ने फीता काटकर और किक मारकर किया. फाइनल मुकाबले के बाद विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया. टूर्नामेंट में कुल 10 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मैच लमकी टांड़ खड़िया और देवदरिया के बीच खेला गया. इसमें लमकी टांड़ खड़िया विजेता बनी. विजेता को खस्सी और उपविजेता को जर्सी देकर सम्मानित किया गया. पुरस्कार वितरण के मौके पर उपमुखिया आशीष प्रसाद सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया. श्री प्रसाद ने कहा कि खेल को कैरियर के रूप में अपनाना चाहिए. खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और बौद्धिक क्षमता को भी बढ़ाता है. उन्होंने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग है और खिलाड़ियों को इसे खेल की भावना से खेलना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे टूर्नामेंट के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखरने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है. मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील टोपनो, सुनील मुंडा, विक्की सिंह, सुरेश लोहरा, रीना देवी, सुमन देवी, पूजा देवी, श्री चरण सिंह, दिलीप मुंडा, अवध साही, करण सिंह, लालदेव लोहरा, विपिन कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




