कुड़ू की चंचल का नेशनल गतका प्रतियोगिता के लिए चयन

Updated:
विज्ञापन

कुड़ू की चंचल का नेशनल गतका प्रतियोगिता के लिए चयन,रायपुर में दिखायेगी दमखम

विज्ञापन

कुड़ू. लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड की होनहार खिलाड़ी चंचल कुमारी का चयन ””””स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया”””” द्वारा आयोजित राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता के लिए किया गया है. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्रा चंचल 17 से 22 जनवरी तक छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी. इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए झारखंड से अंडर-17 आयु वर्ग में कुल 16 खिलाड़ियों (8 बालक व 8 बालिका) का चयन हुआ है. चंचल ने खेलगांव, रांची में आयोजित 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में शानदार प्रदर्शन के आधार पर नेशनल के लिए क्वालीफाइ किया. इस उपलब्धि में कोच अमित कुमार सिंह की मुख्य भूमिका रही़ उन्होंने चंचल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. चयन पर विद्यालय की वार्डन रेशमी बाखला सहित शिक्षिका राखी कुमारी, अम्बिका पाली व अंजना खलखो आदि ने बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गौरव की बात बताया है. झारखंड बंद का आंशिक असर

सेन्हा़ झारखंड बंद के दौरान सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के कंडरा, कल्हेपाट, बक्सीडीपा, सेरेंगहातु, बरही सहित विभिन्न जगहों पर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार बंदी से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था. सुबह में बंदी का आंशिक प्रभाव रहा और जैसे-जैसे समय बीतता गया बंदी का असर खत्म हो गया. दोपहर से बस, ट्रक और छोटी गाड़ियों का परिचालन शुरू हो गया़ स्थानीय दुकान-प्रतिष्ठान भी खुले रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola