शिक्षा और अनुशासन का संगम है पीएमश्री जेएनवी जोगना : आयुक्त

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोगना, लोहरदगा का वार्षिक निरीक्षण क्षेत्रीय कार्यालय पटना के अंतर्गत रांची संकुल के सहायक आयुक्त डैनियल रत्नकुमार तथा पैनल सदस्यों द्वारा किया गया.
पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोगना, लोहरदगा का वार्षिक निरीक्षण
फोटो कार्यक्रम का उद्घाटन करते आयुक्त व प्रचार्य तथा अन्यसेन्हा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय जोगना, लोहरदगा का वार्षिक निरीक्षण क्षेत्रीय कार्यालय पटना के अंतर्गत रांची संकुल के सहायक आयुक्त डैनियल रत्नकुमार तथा पैनल सदस्यों द्वारा किया गया. निरीक्षण से पूर्व सहायक आयुक्त, प्राचार्य एवं पैनल सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. निरीक्षण के क्रम में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास प्रबंधन, अनुशासन, स्वच्छता, सह-शैक्षणिक गतिविधियां, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, आईसीटी संसाधन तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया गया. सहायक आयुक्त ने कक्षाओं का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उनके शैक्षणिक स्तर एवं सर्वांगीण विकास की समीक्षा की.
विद्यालय की समग्र गतिविधियों एवं उपलब्धियों का आकलन करने के उपरांत सहायक आयुक्त ने विद्यालय के कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासित वातावरण, शिक्षकों की निष्ठा तथा विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता विद्यालय की सफलता का आधार है. इसे प्राचार्य अवनीश चंद्र झा के कुशल मार्गदर्शन एवं टीम वर्क का परिणाम बताया.
विद्यालय के और अधिक सुदृढ़ विकास के लिए सुझाव भी दिये गयेसहायक आयुक्त ने विद्यालय के और अधिक सुदृढ़ विकास हेतु सुझाव भी दिये. इनमें नवाचार आधारित शिक्षण को प्रोत्साहित करना, विद्यार्थियों के कौशल विकास पर विशेष ध्यान देना, तकनीक का प्रभावी उपयोग बढ़ाना तथा सह-शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को और सशक्त बनाना प्रमुख रहे.
विद्यालय परिवार ने सहायक आयुक्त द्वारा दिये गये मार्गदर्शन एवं सुझावों को आत्मसात करते हुए भविष्य में उन्हें प्रभावी रूप से लागू करने का आश्वासन दिया. यह निरीक्षण विद्यालय के लिए प्रेरणादायी एवं मार्गदर्शक सिद्ध हुआ, जिससे आगामी शैक्षणिक सत्र में गुणवत्ता के साथ और अधिक सुधार की अपेक्षा की जा रही है. मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




