Jharkhand News: कुड़ू में पिता का श्राद्ध करने गया पुत्र तालाब में डूबा, गांव में पसरा मातम

सूरज के अंतिम संस्कार की तैयारी करते ग्रामीण. फोटो : प्रभात खबर
Jharkhand News: लोहरदगा जिले के कुड़ू में एक हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है. पिता का श्राद्ध करने गये पुत्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई.
Table of Contents
Jharkhand News|कुड़ू (लोहरदगा), अमित राज : लोहरदगा जिले में शनिवार (8 जून) को पिता का श्राद्ध करने गए पुत्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई. इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है.
Jharkhand के लोहरदगा जिले में हुई घटना
घटना जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के ओपा गांव की है. गांव के नवा पोखरा तालाब में युवक के डूबने की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. शनिवार को ओपा में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया.
31 मई को मृतक के पिता परमेश्वर साहू की हो गई थी मौत
बताया जाता है कि लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत ओपा गांव निवासी परमेश्वर साहू की 31 मई को मौत हो गई थी. शनिवार को श्राद्ध कर्म के नौवें दिन उसका पुत्र सूरज साहू श्राद्ध कर्म करने के लिए अपनी पत्नी प्रभा देवी के साथ गांव के नया पोखरा तालाब में गया था.

तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया सूरज
तालाब के किनारे बांधे गए कुश में पानी तथा दतवन देने के बाद वह नहाने के लिए तालाब में उतरा था. तालाब में स्नान करने के दौरान अचानक सूरज साहू गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई.
तालाब किनारे बैठी पत्नी ने मचाया शोर, कोई मदद को नहीं आया
सूरज के गहरे पानी में जाने के बाद तालाब के बाहर बैठी पत्नी प्रभा देवी ने शोर मचाया. उसके शोर को किसी ने नहीं सुना. जब कोई मदद के लिए नहीं आया, तो उसने अपने गांव में फोन किया और परिजनों को बताया कि नहाने के लिए तालाब में उतरा सूरज अब तक बाहर नहीं आया है.
गांव से आकर लोगों ने सूरज को तालाब से निकाला, अस्पताल ले गए
इसके बाद गांव के लोग वहां पहुंचे तथा तालाब में से सूरज के निकाला. सूरज को लेकर लोग तत्काल लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचे. यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने सूरज का परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया.
सूरज का शव गांव पहुंचते ही माहौल हो गया गमगीन
सूरज का शव गांव पहुंचने के बाद से गांव का माहौल गमगीन हो गया है. परिजनों का रो- रोकर हाल बेहाल है. परिजन तथा गांव वाले सूरज के शव को लेकर ओपा गांव पहुंचे तथा दोपहर बाद अंतिम संस्कार कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें
लोहरदगा में दो नाबालिगों की बांध में नहाने के दौरान डूबने से मौत, मवेशी चराने के दौरान हुआ हादसा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




