ePaper

लोहरदगा : तालाब में डूबने से युवक की मौत

Updated at : 17 Apr 2014 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा : तालाब में डूबने से युवक की मौत

कुडू (लोहरदगा) : कुडू थाना से एक किमी दूर बाजारटांड़ स्थित पुराना तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना की सूचना कुडू पुलिस को मिली. पुलिस मौके पर पहुंची एवं मामले की जांच प्रारंभ कर दी है. जानकारी के अनुसार रांची जिले के धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत सतरंजी गांव निवासी अनूप […]

विज्ञापन

कुडू (लोहरदगा) : कुडू थाना से एक किमी दूर बाजारटांड़ स्थित पुराना तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना की सूचना कुडू पुलिस को मिली. पुलिस मौके पर पहुंची एवं मामले की जांच प्रारंभ कर दी है. जानकारी के अनुसार रांची जिले के धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत सतरंजी गांव निवासी अनूप रोशन कच्छप (34) अपने गांव के दोस्त सूरज तिर्की का ससुराल कुडू थाना क्षेत्र के जामड़ी गांव आया हुआ था.

मंगलवार दोपहर तीन बजे अपने दोस्त को बताये बगैर तालाब में नहाने आया था. ग्रामीण बतातें हैं कि अनूप लगभग दो घंटे तक तालाब में तैराकी करता रहा. तालाब में अचानक वह डूबने लगा. वहां मौजूद बच्चों ने हल्ला किया, जब तक ग्रामीण जुट पाते अनूप तालाब में डूब चुका था. एक घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद उसे निकाला गया. पुलिस को मंगलवार देर रात लगभग 10 बजे जानकारी दी गयी.

बुधवार अहले पुलिस जामड़ी गांव पहुंची एवं जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया. पर थाना प्रभारी विनोद कुमार, पुअनि संतोष कुमार सिंह ने मृतक के चाचा एवं दोस्त सूरज तिर्की से मामले की जानकारी ली. इस संबंध में एक यूडी केस दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola