लाभुक समिति को मिली राशि को मुखिया पति के निजी खाता में ट्रांसफर मामले में जांच शुरू

Updated at : 28 Feb 2025 6:24 PM (IST)
विज्ञापन
लाभुक समिति को मिली राशि को मुखिया पति के निजी खाता में ट्रांसफर मामले में जांच शुरू

मुखिया छोटी रानी उरांव के पति मंजित उरांव के द्वारा अपने निजी खाता में एक लाख 60 हजार रुपए ट्रांसफर कराये जाने के मामले में जांच शुरू हो गयी है.

विज्ञापन

कुड़ू लोहरदगा. प्रखंड के सुंदरू पंचायत के कमले गांव में 15 वें वित्त आयोग की राशि से बननेवाले पक्की नाली निर्माण कार्य के लिए लाभुक समिति के खाता में भुगतान की गयी राशि को सुंदरू पंचायत की मुखिया छोटी रानी उरांव के पति मंजित उरांव के द्धारा अपने निजी खाता में एक लाख 60 हजार रुपए ट्रांसफर कराये जाने के मामले मे जांच शुरू हो गया है. प्रभारी बीडीओ सह सीओ मधुश्री मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश जारी किये हैं. जांच के बाद मुखिया पति से राशि की रिकवरी से लेकर अन्य कार्रवाई की जा सकती है. बताया जाता है कि सुंदरू पंचायत के कमले गांव में 15 वें वित्त आयोग की राशि से पक्की नाली निर्माण कार्य को स्वीकृति दी गई थी तथा ग्राम सभा के माध्यम से लाभुक समिति का गठन किया गया था. पक्की नाली निर्माण कार्य को शुभारंभ करने के लिए अग्रिम 16 हजार रुपये तथा बाद में द्वितीय किस्त मिलाकर कुल 1 लाख 60 हजार रुपए का भुगतान लाभुक समिति को मुखिया तथा पंचायत सचिव के आदेश पर लाभुक समिति के खाता में आनलाइन भुगतान किया गया था.लाभुक समिति के काजिर मियां ने प्रभारी बीडीओ सह सीओ मधुश्री मिश्रा तथा उपायुक्त डॉ बाघमारे प्रसाद कृष्ण को लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि विकास योजना के लिए आवंटित राशि में लाभुक समिति को भुगतान किये गए एक लाख 60 हजार रुपए को मुखिया छोटी रानी उरांव के पति मंजित उरांव ने जबरन अपने निजी खाता में राशि को ट्रांसफर करा लिया था. बाद मे उपायुक्त को आवेदन देने के बाद पक्की नाली का निर्माण लगभग एक सौ फीट कराया गया है. लाभुक समिति के काजिर मियां के द्वारा प्रभारी बीडीओ सह सीओ मधुश्री मिश्रा को दिये आवेदन मामले की खबर को प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था. आवेदन मिलने तथा खबर प्रकाशित होने के मामले को प्रभारी बीडीओ ने गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश दिए. प्रभारी बीडीओ सह सीओ मधुश्री मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच का आदेश दिया गया है. जांच रिपोर्ट के बाद मुखिया पति से एक लाख 60 हजार रुपए की राशि रिकवरी की जायेगी साथ ही जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जायेगी. मुखिया पति ने किस आधार पर लाभुक समिति को मिली राशि को अपने निजी खाता में ट्रांसफर कराया इसकी जांच की जा रहीं हैं. एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट तलब किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola