लंबित मामलों के निष्पादन व फरार अपराधियों की गिरफ्तारी तेज करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
लंबित मामलों के निष्पादन व फरार अपराधियों की गिरफ्तारी तेज करने का निर्देश

लंबित मामलों के निष्पादन व फरार अपराधियों की गिरफ्तारी तेज करने का निर्देश

विज्ञापन

लोहरदगा़ पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में क्राइम मीटिंग आयोजित की गयी. बैठक में एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, मुख्यालय डीएसपी समीर तिर्की, अंचल निरीक्षक सह डीएसपी सुधीर प्रसाद समेत सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे. बैठक के दौरान एसपी रिजवी ने जिले के सभी थानों में दर्ज लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की और थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि पुराने मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए थाना स्तर पर निरंतर सक्रियता और निगरानी जरूरी है. एसपी ने पिछले माह घटित हत्या, लूट, चोरी, महिला उत्पीड़न और अन्य आपराधिक मामलों की थानावार समीक्षा की. उन्होंने लंबित वारंटों के निष्पादन में तेजी लाने और फरार अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया. महिला उत्पीड़न और एससी-एसटी अधिनियम से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई कर निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित करने को कहा. एसपी ने जिले में जुआ, शराब और असामाजिक गतिविधियों वाले ठिकानों को चिह्नित कर विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस जनसहयोग से सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखे, ताकि जिले में शांति, सुरक्षा और सौहार्द का वातावरण कायम रहे. तालाब में गिरने से महिला की मौत, जांच कर रही पुलिस कुड़ू. थाना क्षेत्र के विश्रामगढ़ में बुधवार को तालाब में डूबने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गयी. बताया जाता है कि विश्रामगढ़ निवासी एतवारिया देवी बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सड़क किनारे स्थित तालाब के पास कुछ काम से गयी थीं. इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गयी और डूबने से उसकी मौत हो गयी. शाम को जब कुछ ग्रामीण तालाब के पास पहुंचे, तो उन्होंने महिला का शव पानी में तैरते देखा. ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना कुड़ू थाना पुलिस को दी गयी़ पुलिस घटना की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola