ePaper

दशहरा में सुरक्षा को लेकर नगर में तैयारियों का निरीक्षण, हर दिशा में सतर्कता के निर्देश

Updated at : 09 Sep 2025 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
दशहरा में सुरक्षा को लेकर नगर में तैयारियों का निरीक्षण, हर दिशा में सतर्कता के निर्देश

दशहरा में सुरक्षा को लेकर नगर में तैयारियों का निरीक्षण, हर दिशा में सतर्कता के निर्देश

विज्ञापन

लोहरदगा़ उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में दशहरा तथा आगामी पर्व-त्योहारों में विधि-व्यवस्था संधारण और आवश्यक तैयारियों को लेकर बैठक की. बैठक में नगर परिषद को नगर क्षेत्र में नालियों, कूड़े-कचरे की सफाई, ब्लीचिंग का छिड़काव और खुली नालियों को ढकने का निर्देश दिया गया. साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाने और पेयजल की समस्या का तत्काल समाधान करने का आदेश दिया गया. इसके साथ ही स्ट्रीट लाइट ठीक करने का भी निर्देश दिया गया. सुरक्षा और अग्नि से बचाव की तैयारियां : अग्निशमन पदाधिकारी को अग्नि से बचाव के तरीकों से संबंधित मॉक ड्रिल नियमित रूप से कराने और फायर ब्रिगेड वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश मिला. स्कूलों, अस्पतालों, पुलिस लाइन और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया. यातायात प्रभारी को दशहरा और रावण दहन के दौरान ट्रैफिक रूट डायवर्ट करने का निर्देश दिया गया. रावण दहन के दिन पुतलों की ऊंचाई सीमित रखने और पार्किंग एरिया चिह्नित करने के निर्देश भी दिये गये. सभी प्रखंडों में गठित सद्भावना मंच को सक्रिय करने का निर्देश दिया गया. बिजली, पीएचइडी और पर्व-त्योहार में सुरक्षा : कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल को झूलते बिजली के तारों की ऊंचाई मानक के अनुसार करने, झुके खंभों को सीधा करने और खराब ट्रांसफार्मर को ठीक कराने का निर्देश मिला. पीएचइडी को पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने और नगर परिषद को योजनाओं का हस्तांतरण करने का निर्देश दिया गया. दुर्गा पूजा पंडालों में बिजली के तारों की ऊंचाई, अतिक्रमण की रोकथाम, सीसीटीवी अधिष्ठापन, वोलंटियर्स की तैनाती और ध्वनि प्रदूषण नियमों के पालन पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया. छठ घाटों को चिह्नित करने का निर्देश दिया गया ताकि ससमय सुरक्षा को लेकर आवश्यक प्रबंध किया जा सके. बैठक में एसपी सादिक अनवर रिजवी, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, एसडीओ अमित कुमार, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, डीएसपी समीर तिर्की, सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी, प्रशासक नगर परिषद, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल समेत अग्निशमन पदाधिकारी, यातायात प्रभारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola