ePaper

लोहरदगा में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में सराहनीय पहल

Updated at : 23 Jan 2026 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में सराहनीय पहल

लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत ने जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल को अत्याधुनिक एंबुलेंस प्रदान की.

विज्ञापन

हेडिंग..समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना प्राथमिकता : सुखदेव भगत

गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए वरदान साबित होगी यह एंबुलेंस: अब्दुल रउफ अंसारी

सांसद सुखदेव भगत ने जनप्रतिनिधि होने का दायित्व निभाया है: शाहिद अहमद

लोहरदगा. लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत ने जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल को अत्याधुनिक एंबुलेंस प्रदान की. यह कदम जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. गंभीर मरीजों को त्वरित और सुरक्षित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दी गयी. यह एंबुलेंस जरूरतमंदों के लिए जीवनरक्षक साबित होगी.

विगत दिनों अंजुमन इस्लामिया के सदर अब्दुल रउफ अंसारी एवं सचिव शाहिद अहमद बेलू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सांसद से मिला था. इस दौरान मुस्लिम समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से सांसद को अवगत कराया गया और उनके समाधान की मांग रखी गयी. प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल के लिए एंबुलेंस की आवश्यकता पर जोर दिया. सांसद ने समस्याओं के समाधान का भरोसा देते हुए उर्स के मौके पर एंबुलेंस देने की घोषणा की थी.

अपने वादे को निभाते हुए सांसद सुखदेव भगत ने 23 जनवरी को जुमे की नमाज के बाद अंजुमन इस्लामिया को एंबुलेंस एवं उसकी चाभी सौंप दी. इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. एंबुलेंस सौंपते हुए सांसद ने कहा कि समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल द्वारा वर्षों से की जा रही सेवा की सराहना करते हुए कहा कि यह एंबुलेंस जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होगी.

अंजुमन इस्लामिया के सदर अब्दुल रउफ अंसारी ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह एंबुलेंस गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए वरदान साबित होगी. वहीं सचिव शाहिद अहमद बेलू ने कहा कि सांसद ने जो भरोसा दिया था, उसे समय पर पूरा कर जनप्रतिनिधि होने का दायित्व निभाया है. उन्होंने कहा कि यह एंबुलेंस आपात स्थिति में मरीजों को त्वरित सुविधा देने में अहम भूमिका निभायेगी.

कार्यक्रम में सांसद के निजी सचिव आलोक साहू, सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद चंगू, अंजुमन इस्लामिया के नायब सदर आरिफ हुसैन बबलू, सहसचिव अनवर अंसारी, अल्ताफ कुरैशी, साबिक सदर हाजी शउद आलम, इस्लाम अंसारी, साबिक सचिव इकबाल अंसारी, राजेश रूद्रा, मोती साहू, अंजुमन हॉस्पिटल कमिटी के जफर इमाम, वासिफ कय्यूम, राजू कुरैशी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola