गिट्टी लदा अवैध हाइवा जब्त, एक लाख 78 हजार का लगा जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

गिट्टी लदा अवैध हाइवा जब्त, एक लाख 78 हजार का लगा जुर्माना

विज्ञापन

लोहरदगा. जिले में अवैध खनन और खनिज के अवैध परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग ने अपनी सख्ती बढ़ा दी है. इसी कड़ी में जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) राजाराम प्रसाद ने शनिवार की शाम कुड़ू थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान मित्रा पेट्रोल पंप के समीप अवैध रूप से गिट्टी लदा एक हाइवा वाहन पकड़ा गया. जांच के क्रम में वाहन चालक से जब खनिज परिवहन से संबंधित वैध चालान, ट्रांजिट पास एवं अन्य दस्तावेजों की मांग की गयी, तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका. इसके बाद विभाग ने गिट्टी समेत हाइवा को जब्त कर लिया. झारखंड खनिज नियमावली के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन मालिक पर एक लाख 78 हजार रुपये का भारी आर्थिक दंड लगाया गया है. डीएमओ ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जिले में अवैध खनन को पूरी तरह से रोकना विभाग की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि बिना वैध कागजात के खनिजों का उत्खनन या परिवहन कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा. विभाग की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप है. ट्रिपल लोडिंग व बिना हेलमेट के पकड़े गये चालक, पुलिस ने करायी उठक-बैठक

लोहरदगा. जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कुड़ू पुलिस ने हेंजला पिकेट के समीप रविवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया गया. जांच के क्रम में कई दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट और बिना वैध कागजात के पकड़े गये. विशेष रूप से एक बाइक पर तीन सवार (ट्रिपल लोडिंग) और बिना हेलमेट के पकड़े गये युवकों को पुलिस ने सड़क पर ही कान पकड़कर उठक-बैठक करायी. पुलिस ने उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola