सरकार के निर्देश का होगा शत-प्रतिशत पालन : सीओ

Updated:
विज्ञापन
सरकार के निर्देश का होगा शत-प्रतिशत पालन : सीओ

सरकार के निर्देश का होगा शत-प्रतिशत पालन : सीओ

विज्ञापन

कुड़ू़ जिले में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. जिला प्रशासन के निर्देशानुसार प्रखंड और पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, पूजा आयोजन समितियों के साथ सामंजस्य बनाने और पर्व को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने में जुटा है. सोमवार को सीओ सह प्रभारी बीडीओ संतोष उरांव ने कुड़ू पंचायत के छह पूजा पंडालों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें नवरात्रि के धार्मिक कार्यक्रम, प्रतिमा विसर्जन के जुलूस का रूट, अन्य गतिविधियों और तैयारियों का जायजा लिया गया. सीओ संतोष उरांव ने कहा कि दुर्गा पूजा के आयोजन में राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइंस का शत्-प्रतिशत पालन अनिवार्य होगा. पूजा आयोजन समितियां प्रशासन का सहयोग करेंगी और वालंटियर सूची के अनुसार सभी गतिविधियों में सामंजस्य सुनिश्चित किया जायेगा. बैठक में पूजा समितियों ने तीन प्रमुख मांगें रखीं इनमें शहरी क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर बने गड्ढों की कलश स्थापना से पहले मरम्मत, नवरात्रि तक पंडालों के सामने सफाई की पूरी व्यवस्था और खराब पड़े वेपर लाइट की मरम्मत. सीओ ने इस पर उपायुक्त को अवगत कराने और जल्द समाधान कराने का भरोसा दिलाया. बैठक में आनंद कुमार यादव, आकाश कुमार राजा, अजय वर्मा, राजू कुमार रजक, अभिषेक कुमार रिंकू, राजू उरांव, विकास कुमार, गोल्डेन प्रसाद, विनय कुमार, ब्रजेश कुमार, आदित्य कुमार गुप्ता, बबलू मुंडा, कैलाश प्रसाद, शेखर कुमार, कुलदीप उरांव, प्रदीप ठाकुर, सुनील चंद्र कुंवर, दिलीप कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola