कैरो : मां शारदे की पूजा धूमधाम से संपन्न

प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को बसंत पंचमी पर मां शारदे की पूजा अर्चना सरकारी स्कूल व निजी प्रतिष्ठानों में धूमधाम से हुई.
कैरो. प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को बसंत पंचमी पर मां शारदे की पूजा अर्चना सरकारी स्कूल व निजी प्रतिष्ठानों में धूमधाम से हुई. इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय समेत विभिन्न ग्राम क्षेत्र में मां शारदे कहां तू वीणा बजा रही हो… की गीत से गुंजायमान रहा .कैरो मुख्यालय स्थित डॉ. अनुग्रह नारायण 2 उच्च विद्यालय,राजकीय मध्य विद्यालय कैरो, सीबीएन पब्लिक स्कूल उतका,कैरो दुर्गावाड़ी, कैरो मुख्य चौंक, कैरो डोल टाड,एयरटेल टावर ,झखराटोली,हरिजन मुहल्ला इत्यादि स्थानों पर विद्यार्थियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मां सरस्वती की पूजा अर्चना की. वहीं कैरो मुख्यालय स्थित डॉ. अनुग्रह नारायण -2 उच्च विद्यालय में प्रधानाचार्य गणेश शास्त्री समेत विद्यालय के सभी शिक्षकों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के शुभ अवसर पर नेताजी के चित्र मे पुष्प अर्पित कर उन्हें सभी ने नमन किया. ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी सरस्वती पूजा लोहरदगा. ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल परिसर में श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से संपन्न हुई. इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा. सरस्वती पूजा में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया. बच्चों ने पूरे मनोयोग और अनुशासन के साथ पूजा-अर्चना की. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण के साथ-साथ बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित थे. पूजा विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ की गयी. पूजा के दौरान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, विद्या, बुद्धि और संस्कार की कामना की गयी. पूजा उपरांत प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया. विद्यालय की छात्राओं तथा बाहर से आये बच्चों ने एक ही पंक्ति में अनुशासनपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




