वन विभाग की टीम ने सखुआ का 10 बोटा बरामद किया

किस्को व सेन्हा के सीमावर्ती वनक्षेत्र अंतर्गत आरा गांव से 10 पीस सखुवा का बोटा बरामद किया गया
फोटो.जप्त चौपहल. किस्को.लोहरदगा. किस्को व सेन्हा के सीमावर्ती वनक्षेत्र अंतर्गत आरा गांव से 10 पीस सखुवा का बोटा बरामद किया गया एवं आरोपियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया. वनों की कटाई की रोकथाम के लिए वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है. जिससे क्षेत्र में माफियाओं में दशहत देखने को मिल रही है. बीते छह महीने के अभियान से अभी तक वन विभाग की टीम विभिन्न स्थानों में अभियान के दौरान 150 से अधिक चौपहल बरामद कर दर्जनों माफियाओं के विरुद्ध वन अधिनियम के विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जा चुकी है. वहीं विभाग प्रतिदिन दिन में गश्ती के अलावा रात्रि गश्ती को बढ़ाकर बड़ी सफलता हासिल करने के जुगाड़ में है. वहीं वन विभाग के रात्रि गश्ती करने से रात्रि में लकड़ी के तस्करी करने वाले लोग सचेत हो गये हैं. विभाग द्वारा क्षेत्र के कोरगो, चोरगाई, महुगाव, चरहु, बगड़ू, पेशरार व विभिन्न क्षेत्रों में रात्रि गश्ती चलाकर वनों की कटाई के दिशा में कार्य किये जा रहे हैं. अभियान में मुख्य रूप से प्रदीप साहू, अनूप सहदेव, विक्की कुमार मेहता, नवीन चौहान, रमेश भगत, कमला लकड़ा, पंकज सिंह के अलावा होमगार्ड के अन्य जवान मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




