आवास की राशि लेकर काम नहीं करने वाले लाभुकों पर होगी प्राथमिकी
Author Shailesh ambashtha
Updated:
विज्ञापन
आवास की राशि लेकर काम नहीं करने वाले लाभुकों पर होगी प्राथमिकी
विज्ञापन
कैरो. प्रखंड सभागार में शनिवार को बीडीओ छंदा भट्टाचार्य की अध्यक्षता में पीएम आवास, अबुआ आवास और मनरेगा की समीक्षा बैठक हुई. बीडीओ ने वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के आवास निर्माण की पंचायतवार प्रगति की जांच की. उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देश दिया कि जो लाभुक किस्त की राशि लेकर भी निर्माण कार्य शुरू नहीं कर रहे हैं, उन्हें तत्काल चिह्नित करें. ऐसे लाभुकों को तीन नोटिस दें, इसके बावजूद कार्य शुरू नहीं होने पर राशि वसूली के लिए प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई करें. मौके पर लेखापाल अमन शिखर, जनसेवक विनय उरांव, रीना उरांव, दिलीप उरांव, अधिस खाखा, पंचायत सहायक सतीश उरांव, रेखा सिंह, शमीम अख्तर सहित कई कर्मी उपस्थित थे. लोहरदगा में झारखंड बंद बेअसर
लोहरदगा़ खूंटी में सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में आहूत झारखंड बंद का लोहरदगा जिला में कोई प्रभाव नहीं देखा गया. बाजार, दुकान आम दिनों की तरह खुले रहे. सरकारी कार्यालयों में भी लोगों की उपस्थिति आम दिनों की तरह देखी गयी. बॉक्साइट ट्रक, यात्री वाहनों तथा यात्री ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से हुआ. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती जगह-जगह की गयी थी. पुलिस गश्त तेज थी. कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










