वाहन के धक्के से बिजली पोल क्षतिग्रस्त

शहरी क्षेत्र के इंदिरा गांधी चौक के समीप शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब विद्युत प्रवाहित बिजली के पोल को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया.
कुड़ू. शहरी क्षेत्र के इंदिरा गांधी चौक के समीप शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब विद्युत प्रवाहित बिजली के पोल को अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया तथा बिजली तार जमीन पर गिर गया. ग्रामीणों की सक्रियता के कारण किसी तरह की घटना नहीं हुई तथा तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कराया गया. बताया जाता है कि शहरी क्षेत्र में खुशी बुक डिपो के समीप शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन ने बिजली पोल को धक्का मारकर वाहन फरार हो गया. बिजली पोल टूटने की जानकारी विद्युत विभाग को दी गयी. विभाग के निर्देश पर विद्यु कर्मी मौके पर पहुंचे तथा टूटे हुए बिजली तार को हटाने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू की गयी.इस दौरान लगभग आधा घंटा तक शहरी क्षेत्र में विधुत बाधित रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




