ePaper

लोहरदगा में दुर्गा पूजा की धूम, शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में भक्ति की अलख जगमगायी

Updated at : 27 Sep 2025 10:40 PM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा में दुर्गा पूजा की धूम, शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में भक्ति की अलख जगमगायी

लोहरदगा में दुर्गा पूजा की धूम, शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में भक्ति की अलख जगमगायी

विज्ञापन

लोहरदगा़ जिले में हर तरफ दुर्गा पूजा की धूम मची है. लोहरदगा शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी भक्ति और उत्सव की लहर चल रही है. जिला प्रशासन शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने के लिए सतत प्रयासरत है. इस कड़ी में शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं, माॅकड्रील और फ्लैग मार्च किया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति द्वारा जिले में भव्य और उल्लासपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्था की गयी है. सभी पूजा पंडाल अपने स्तर पर सर्वोत्तम प्रयास कर रहे हैं, साथ ही जगह-जगह भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है़ लोहरदगा शहरी क्षेत्र में 24 स्थानों पर और ग्रामीण इलाकों में 60 स्थानों पर मां भगवती की पूजा-अर्चना की जा रही है. शहरी क्षेत्र के प्रमुख पंडाल : श्री रामचरित मानस नवाह्न पारायण पाठ गुदरी बाजार, सावित्री मोहन पूजा पंडाल बगीचा, श्री शुभकामना दुर्गा पूजा समिति पतराटोली, देवस्थल दुर्गा पूजा समिति किस्को मोड़, श्री दुर्गा पूजा समिति ब्लॉक मोड़, मां अंबे दुर्गा पूजा समिति रेलवे साइडिंग, दुर्गा पूजा समिति बगीचा, श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति पावरगंज, श्री दुर्गा बाड़ी पावरगंज, दुर्गा पूजा समिति अमला टोल, जय मां दुर्गा पूजा समिति थाना टोली, दुर्गा पूजा समिति शास्त्री चौक, चंद्रशेखर आजाद तेतरतर श्री दुर्गा पूजा समिति, मित्र मंडल गायत्री मंदिर, दुर्गा पूजा समिति हटिया गार्डन, श्री दुर्गा बाड़ी तिवारी दुरा, भगवती आराध्य समिति राणा चौक, अपर बाजार दुर्गा पूजा समिति चुन्नीलाल, दुर्गा पूजा समिति महावीर चौक, नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति मिशन चौक, नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति बीआइडी, जय मां तारिणी दुर्गा पूजा समिति बक्सी डिपा, दुर्गा पूजा समिति वीर शिवाजी चौक शामिल हैं. ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख पंडाल : जय मां अंबे दुर्गा पूजा समिति कैरो, दुर्गा पूजा समिति हनहट, दुर्गा पूजा समिति नवयुवक एवं नगजुवा, दुर्गा पूजा समिति किस्को, दुर्गा पूजा समिति मेरले, दुर्गा पूजा समिति पतगेछा, दुर्गा पूजा समिति जनवल, दुर्गा पूजा समिति नारी नावाडीह, दुर्गा पूजा समिति हेसापीढी, दुर्गा पूजा समिति दुर्गाबाड़ी कुड़ू, मां अंबे दुर्गा पूजा समिति कुड़ू, मां भवानी दुर्गा पूजा समिति देवी मंडप कुड़ू, जय माता दी दुर्गा पूजा समिति न्यू बस स्टैंड कुड़ू, शिव मंदिर दुर्गा पूजा समिति टाटी, ज्योति युवक संघ दुर्गा पूजा समिति लावागाई, शिव मंदिर दुर्गा पूजा समिति कोल सिमरी, देवी मंडप दुर्गा पूजा समिति कोलसिमरी, प्राचीन दुर्गा पूजा समिति सलगी, दुर्गा पूजा समिति बड़कीचापी, मां दुर्गा पूजा समिति ओपा, दुर्गा पूजा समिति जिंगी, दुर्गा पूजा समिति जिलिंग, दुर्गा पूजा समिति माराडीह, दुर्गा पूजा समिति डोरोटोली, दुर्गा पूजा समिति विश्रामगढ़, भंडार दुर्गा पूजा समिति जिमा, नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति बढ़ई टोली, दुर्गा पूजा समिति जिमा, शिव मंदिर संघ दुर्गा पूजा समिति पंडरा, दुर्गा पूजा समिति चंदलासो, मुमू दुर्गा पूजा समिति पेशरार, मक्का दुर्गा पूजा समिति पेशरार, दुर्गा पूजा समिति पेशरार, दुर्गा पूजा समिति सेन्हा ब्लॉक, रानी सती दुर्गा पूजा समिति सेन्हा, जय मां अंबे दुर्गा पूजा समिति बाजारटांड़, नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति डोलचबूतरा, दुर्गा पूजा समिति सीठियो, श्री दुर्गा पूजा समिति झखरा, देवी मंडल मां दुर्गा पूजा समिति चांदकोपा, मां अंबे दुर्गा पूजा समिति चांदकोपा, दुर्गा पूजा समिति बदला, दुर्गा पूजा समिति हेसवे, मां अंबे दुर्गा पूजा समिति भंवर बगीचा, दुर्गा पूजा समिति मनहो, दुर्गा पूजा समिति नवयुवक संघ गांगुपारा, दुर्गा पूजा समिति रामपुर, दुर्गा पूजा समिति बमनडीहा, दुर्गा पूजा समिति हिंदलासो कुजरा, बगीचा टोला निंगनी, दुर्गाबाड़ी निंगनी, नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति मेन रोड भंडरा, जय मां दुर्गा पूजा समिति थाना रोड भंडरा, जय मां अंबे दुर्गा पूजा समिति भिट्ठा, अंबे दुर्गा पूजा समिति डॉनडाड भौरों, जय मां अंबे दुर्गा पूजा समिति खुट टंगरा भौरो, जय मां अंबे दुर्गा पूजा समिति बेदाल, नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति मसमानो में मां दुर्गा की आराधना की जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola