इमली पेड़ की डाली काटने के दौरान कटर मशीन से कटा नस, मौत

Updated:
विज्ञापन

इमली पेड़ की डाली काटने के दौरान कटर मशीन से कटा नस, मौत

विज्ञापन

कुड़ू लोहरदगा. लोहरदगा जिले के थाना क्षेत्र के चीरी बरवाटोली गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. संदीप उरांव (पिता शेरू उरांव) अपने घर के सामने निजी जमीन पर लगे इमली के पेड़ की डाली काट रहा था. काम के दौरान कटर मशीन फंस गयी और उसे निकालने की कोशिश में मशीन अचानक अनियंत्रित होकर उसके पैरों पर चल गयी. मशीन के ब्लेड से दोनों पैरों की नसें कट गयीं. जिससे अत्यधिक खून बहने लगा. ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और संदीप को पेड़ से उतारकर लोहरदगा सदर अस्पताल ले जाया गया. लेकिन गंभीर चोट और खून की अधिकता के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी, जिसने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola