समाज व कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति

Updated:
विज्ञापन

समाज व कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति

विज्ञापन

अशोक यादव की पुण्यतिथि में शामिल हुए धीरज प्रसाद साहू, कहा लोहरदगा. स्वर्गीय अशोक यादव की पुण्यतिथि श्रद्धा और भावनाओं के बीच मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना से हुई. इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे. उन्होंने अशोक यादव को केवल एक नेता नहीं, बल्कि अपना करीबी मित्र बताते हुए कहा कि उनका निधन पूरे समाज और कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. साहू ने कहा कि अशोक यादव हमेशा समाज के कमजोर वर्गों की आवाज बने रहे और उन्होंने अपना जीवन जनसेवा को समर्पित किया. उनका व्यक्तित्व सरल, सहज और मिलनसार था, और वे हर व्यक्ति की मदद के लिए तत्पर रहते थे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे स्व. यादव के बताये रास्ते पर चलें और समाज की सेवा को अपना धर्म बनायें जनता के बीच उनकी गहरी पकड़ थी अन्य वक्ताओं ने भी उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए और जनता के बीच उनकी गहरी पकड़ थी. परिवार ने आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी. कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि सभा के साथ हुआ, जिसमें सभी ने उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल, डॉ. अजय नाथ शाहदेव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola