कैरो प्रखण्ड में छात्राओं ने लहराया परचम

Updated:
विज्ञापन

कैरो प्रखण्ड में छात्राओं ने लहराया परचम

विज्ञापन

कैरो लोहरदगा. झारखंड माध्यमिक परीक्षा फल 2026 में प्रखंड क्षेत्र स्थित उच्च विद्यालयो में छात्राओं ने परचम लहराया है प्रखंड में तीसरे स्थान तक छात्राओं ने कब्जा किया. जिसमे ड़ॉ. अनुग्रह नारायण उच्च विद्यालय कैरो की छात्राएं पहला ,दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया. कैरो निवासी मनोज पांडे, रीना पांडे की पुत्री हिमानी पांडे 483 अंक 96.60% लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया. कैरो उतका निवासी राजीव कुमार सिंह रूपा देवी की पुत्री शशिबाला कुमारी 95.80% अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान एवं शिक्षक राजीव पांडे की पुत्री आशा रानी 95% अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही. डॉ. अनुग्रह नारायण उच्च विद्यालय कैरो से कुल 419 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया.वहीं राजकीय उत्क्रमित उर्दू उच्च विधालय गराडीह का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा. कुल 26 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सामिल हुए. जिसमे विद्यालय में 77.60% अंक लेकर मेहर खातून प्रथम रही.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola